Chandrakant Patil | शरद पवार ने हमेशा समाज में जातिवाद निर्माण करने की कोशिश की, चंद्रकांत पाटिल का हल्लाबोल

पुणे : Chandrakant Patil  | समाज में जातिवाद का निर्माण करने की शरद पवार (Sharad Pawar) ने हमेशा कोशिश की। कभी वो मराठा (Maratha) खिलाफ नॉन मराठा (Non- Maratha) का मुद्दा उठाते हैं तो कभी अल्पसंख्यक (Minority) खिलाफ नॉन अल्पसंख्यक (Non- Minority) का विवाद शुरू करते हैं, इन शब्दोंमें भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने हल्लाबोल किया। आज चंद्रकांत पाटिल पुणे (Pune) में मीडिया से बात कर रहे थे।

 

चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने शहर के विविध समस्याओं  को लेकर पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) के आयुक्त विक्रम कुमार (Commissioner Vikram Kumar) से मुलाकात की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शरद पवार पर निशाना साधा। पाटिल ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से शरद पवार जो राजनीति (Politics) कर रहे हैं वो सबको पता है। इसलिए मुस्लिम समाज (Muslim Community) को भी यह जानकारी है कि यह सब वोट के लिए हो रहा है। इसलिए इसे सीरियस नहीं लेते हैं, ऐसा पाटिल ने कहा।

 

आगे उन्होने कहा कि कांग्रेस  (Congress) के पास टीका करने के लिए मुद्दा नहीं है इसलिए वे बेमतलब की चर्चा करते हैं। हमारा मनपा का मुद्दा यही है 50 वर्ष खिलाफ 5 वर्ष ऐसा फॉर्मुला है। हमने क्या किया है, वो बताएंगे और आपने क्या किया है वो बताएं। वो घटिया तरीके से बोलते हैं, उन्हें अनुमति है और मैं तो सभ्य तरीके से बोलता हूँ।

 

नाम न लेते हुए उन्होने राउत पर टिप्पणी की। छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) से दो साल तक जेल में मिलने के लिए कोई नहीं जाता था। शरद पवार हमेशा जाति की राजनीति करते हैं, ऐसा आरोप पाटिल ने किया।

 

 

ED Arrest NCP Leader Nawab Malik In Money Laundering Case | ठाकरे सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस के नवाब मलिक को ईडी ने किया गिरफ्तार; दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस से कनेक्शन

Mumbai High Court On Sameer Wankhede | वानखेडे की याचिका तत्काल सुनवाई के लिए आने से हाईकोर्ट नाराज