चंद्रयान 2 : हर दिन रच रहा नया इतिहास, अपने आखिरी पड़ाव पर पंहुचा चंद्रयान 2

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – चंद्रयान 2 हर दिन नया इतिहास रच रहा है। वह लगातार सफलातपूर्वक अपने मिशन की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार को इसरो ने ट्वीट कर जानकरी दी है कि चंद्रयान 2 ने शाम के करीब 6 बजकर 18 मिनट पर सफलतापूर्वक चांद की चौथी कक्षा में प्रवेश किया। इसके बाद अब एकीकृत अंतरिक्ष यान अब 124 किमीX164 किमी कक्षा में है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान- 2 अब विक्रम लैंडर लान्च करने से बस एक कदम दूर है। जो 6 सितंबर को चंद्रमा पर उतरने का प्रयास करेगा। इसरो ने बताया है कि चांद के चौथे कक्षा में प्रवेश करने के लिया कुल 1155 सेकेंड लगे। स्पेस एजेंसी ने कहा कि सभी अंतरिक्ष यान पैरामीटर सामान्य थे। इसरेो ने कहा कि चंद्रयान 2 अब चांद की अगली कक्षा में 1 सितंबर को 6 से 7 बजे के बीच प्रवेश करेगा।

अगला बड़ा मिशन लैडर से अलग होना होगा जो इसरो के मुताबिक 2 सितंबर को होगा। वहीं, इसके अगले दिन यानी 3 सितंबर को इसरो बेंगलुरू स्थित मिशन केंट्रोल सेंटर पर लैडर विक्रम का ‘हेल्थ चेक’ करेगा। बता दें कि इसरो ने चंद्रयान – 2 को सफलतापूर्वक 22 जुलाई को 2 बजकर 43 मिनट पर प्रक्षेपित किया था।