महिला सुरक्षित नही होगी तब तक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को NO ENTRY

पिंपरी:  समाचार ऑनलाइन

आये दिन पिंपरी चिंचवड़ शहर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अत्याच्यार के मामले उजागर हो रहे है। हिंजवड़ी परिसर के कासारसाई परिसर में दों नाबालिगों के साथ हुए दुष्कर्म की घटना और पिंपरी परिसर में सात साल की बच्ची की लाश मिलने से शहर की महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे दिख रही है। इन घटनाओं का विरोध करते हुए आज राष्ट्रवादी युवती कोंग्रेस पार्टी की ओर से निषेध व्यक्त किया है । इस आंदोलन में शहराध्यक्ष संजोग वाघेरे, विरोधी पक्षनेता दत्ता साने, राष्ट्रवादी युवती कोंग्रेस के महिला अध्यक्षा वदशा जगताप, श्याम लांडे, शमीम पठान और अन्य कार्यकर्ते  उपस्थित थे।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b9ed5e04-c324-11e8-9651-470aebd2660d’]

पिंपरी के आंबेडकर चौक परिसर में राष्ट्रवादी युवती कोंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी लगायी। हिंजवड़ी परिसर के कासारसाई इलाके में मजदूरो की बेटियों के साथ बलात्कार का मामला कुछ दिन पहले सामने आया था। वही कल एक बार फिर पिंपरी परिसर में सात साल की मासूम  बच्ची की लाश जमीन में पाए जाने से खलबली मच गयीं है। इन घटनाओं को देखते हुए महिला और लड़कियों की सुरक्षा का विषय गंभीर बताया जा रहा है। इसलिए इन घटनाओं से जुड़े आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर फांसी देने की मांग की जा रही है। वही पीड़ितों के परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक मदद  देने की मांग राष्ट्रवादी युवती कोंग्रेस की अध्यक्षा वर्षा जगताप ने की है।

[amazon_link asins=’B0784D7NFX’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d0de2afa-c324-11e8-adc2-61275986ab27′]

राष्ट्रवादी के विरोधी पक्षनेता दत्ता साने ने कहा की, जब तक इन घटनाओं पर रोक नही लगती और आरोपियों को फांसी की सजा नही दी जाती , तब तक  मुख्यमंत्री देवेन्द फडवनिस को शहर में आने से रोका जायेगा। महिलाओं के साथ हो रहे ऐसे मामलों की कड़ी निंदा करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने अहम कदम उठाने की जरूरत है।

राज ठाकरे को है बाल ठाकरे की कुर्सी की लालच : तनुश्री दत्ता