नागरिकता कानून :  UP के कई जिलों में भारी हिंसक प्रदर्शन, पथराव, लाठीचार्ज के बीच भोपाल में इंटरनेट सेवा बंद

लखनऊ : समाचार ऑनलाइन – नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देशभर में हिंसक प्रदर्शन जारी है। दिन व दिन उपद्रवी हिंसक होते जा रहे है। उपद्रवी पुलिस पर पथराव कर रहे है। जगह-जगह आगजनी की जा रही है। भीड़ को संभाल के लिए पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करनी पढ़ रही है। यूपी में लो एंड आर्डर पूरी तरह फेल हो चूका है। दिल्ली से लेकर मुंबई और लखनऊ से लेकर बेंगलुरु तक प्रदर्शनकारी इस कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं। इसी प्रदर्शन के दौरान कल लखनऊ में एक और मंगलौर में 2 की मौत हो गई। इस बीच भोपाल में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है।

बहराइच में नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज की। बुलंदशहर के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा है कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और ब्रॉडबैंड सेवाओं को जिले में आज दोपहर तीन बजे से निलंबित कर दिया गया है। इस बीच असदुद्दीन ओवैसी ने भी हिंसा को गलत माना है। उन्होंने कहा कि हिंसा कहीं भी नहीं होनी चाहिए।  नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन करें, लेकिन हिंसा न करें। विरोध अब मुंबई, नागपुर के बाद पुणे में भी पहुंच चूका है। लोग यहां भी नागरिकता कानून का जमकर विरोध कर रहे हैं।