नागरिकता कानून : ममता बनर्जी की अजीबोगरीब मांग, बोलीं – UN की अगुवाई में हो NRC- CAA

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के खिलाफ देशभर में बवाल है। आज एक बार फिर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रही है। जगह-जगह पर आगजनी तो कही पुलिस पतराव की जा रही है। प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है।  इस बिच आज शाम 7 बजे गृह मंत्रालय ने आपात बैठक बुलाया है। इस दौरान नागरिकता संशोधन एक्ट के हालात की समीक्षा की जाएगी।

 

https://twitter.com/ANI/status/1207633862072791041

इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की अगुवाई में एनआरसी और सीएए को अमल में लाने की जरूरत है। लेकिन बीजेपी का कहना है कि ममता बनर्जी की समझ को क्या हो चुका है। वो इस तरह की बात नहीं कर सकती हैं। गृहराज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है और इस तरह के काम से राजनीतिक दलों को बचने की जरूरत है।

visit : punesamachar.com