CM Uddhav Thackeray | कोरोना का संकट  हमेशा के लिए जाने दे, ; CM उद्धव ठाकरे की  मुंबा देवी से प्रार्थना, परिवार के साथ किया दर्शन 

मुंबई (Mumbai News) : CM Uddhav Thackeray  | कोरोना की वजह से बंद मंदिर आख़िरकार घटस्थापना, नवरात्रि (Navratri) के शुभ मुहूर्त पर खुल गए  है।  राज्य के सभी धार्मिक व प्रार्थना स्थल (Religious Places) खोलने का निर्णय लिए जाने के बाद भक्तों में आनंद का वातावरण है।  नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के मौके पर आज गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  (CM Uddhav Thackeray) ने  पत्नी रश्मि ठाकरे (Rashmi Thackeray), पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के साथ मुंबा देवी (Mumba Devi) का दर्शन किया।  इस मौके पर महापौर किशोरी पेडणेकर (Mayor Kishori Pednekar) भी उपस्तिथ  थी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray ) ने कहा कि कोरोना का संकट  हमेशा के लिए चला जाए. ऐसी प्रार्थना मुंबा देवी के चरणों में की  है।  हमने मंदिर और प्रार्थना स्थलों को  भक्तों के लिए खोल दिया है।  धार्मिक स्थलों पर स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का सख्ती  से पालन करते हुए इसे खुली रखने की जिम्मेदारी सभी को निभानी चाहिए।  मेरी सभी जनता और भक्तों से विनती है कि आनंद में रहे, लेकिन कोरोना नियमों (Corona Rules) का पालन करते हुए सुरक्षित रहे।  इस मौके पर उन्होंने नागरिकों को नवरात्रि उत्सव (Navratri festival) की सुभकामना भी दी।

अनुशासन के साथ भक्तों और नागरिकों के लिए दर्शन की व्यवस्था

सभी धार्मिक स्थलों (Religious Places) पर ट्रस्टी (Trustees) व पुजारी ( Priests) को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाते  हुए अनुशासन के साथ  भक्तों और नागरिकों के लिए दर्शन की व्यवस्था करें. परिसर  को साफ रखा , सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन किया , सैनिटाइज़ेशन का इस्तेमाल किया तो हम एक अच्छा उदहारण पेश कर सकते है।  यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने सिद्धिविनायक और अन्य कई प्रमुख मंदिरों में क्यूआर कोड व तकनीक के इस्तेमाल के जरिये दर्शन की व्यवस्था की प्रशंसा की।

सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने नवरात्रि पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।  सभी को नवरात्रि की शुभकामना। आने वाले दिन जगत जननी माता की पूजा के लिए खुद को समर्पित करने वाला है।  नवरात्रि प्रत्येक के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आये।  एक दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने देवी शैलपुत्री की प्रार्थना का एक वीडियो शेयर किया है।  नवरात्रि (Navratri) का पहला दिन है और हम देवी शैलपुत्री की प्रार्थना कर रहे है।  यह स्तुति समर्पित कर रहे है।

 

गुरवार की सुबह राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल (Water Resources Minister Jayant Patil) ने मुंबई (Mumbai) के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) जाकर दर्शन किया।  जबकि परली के वैजनाथ के 12 ज्योतिलिंगो में से एक ज्योतिलिंग में बीड़ जिले के पालकमंत्री और सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय  मुंडे (Dhananjay Munde) ने  मंदिर का दरवाजा खुलते ही सबसे पहले दर्शन किया।

 

 

Cruise Drug Case | भानुशाली, गोसावी केवल गवाह; हम पर लगे आरोप बेवुनियाद ; NCB की सफाई