कोरोना भी स्मार्ट…स्क्रीन टच करते ही आप हो सकते हैं संक्रमित

ऑनलाइन समाचार : दुनिया भर में इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण से सनसनी मची हुई है। चीन में तबाही मचाने के बाद कोरोना वायरस दूसरे-देशों में भी तेजी से फैल रहा है।

कोरोनावायरस का अब तक कोई इलाज नहीं खोजा जा सका है। ऐसे में इसके बचाव की इसका इलाज है। अब यह चेतावनी दी गई है

कि  अगर आप अपने हाथ धोने के बाद स्मार्टफोन की स्क्रीन को टच करते हैं और फिर हाथ से चेहरे को छूतें हैं तो भी आप कोरोनावायरस से संक्रमित हो सकते हैं।

 यह है हकीकत

वहीं Dscout की एक दूसरी रिसर्च में कहा गया है कि एक इंसान औसतन दिनभर 2,600 बार फोन देखता है और 76 बार स्मार्टफोन यूज करता है। ऐसे में स्मार्टफोन के जरिए आसानी से कोरोनावायरस का संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में BRITS की ओर से दिए सुझाव में कहा गया है कि अल्कोहॉल वाइप से स्मार्टफोन को दिन में दो बार साफ करना चाहिए। बता दें कि फ्लैट सरफेस के जरिए कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से होता है।

इसलिए नाम पड़ा कोरोना

कोरोनावायरस – कोरोना + वायरस से मिल कर बना है। कोरोना शब्द लैटिन का है। लैटिन में कोरोना का मतलब क्राउन होता है। कोरोना वायरस की तहत पर क्राउन जैसी संरचनाएं बनी होती है। इससे इसका नाम कोरोना पड़ा है।

56 देशों के 88,000 से अधिक लोग संक्रमित

दुनियाभर में तहलका मचाने वाले कोरोनावायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। भारत के कई हिस्सों में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों अस्पताल में जांच चल रही है।  बता दें कि कोरोना वायरस से 56 देशों के 88,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं और अब तक तीन हजार लोगों की मौत हो गई है।