पुणे जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 96.55% दर्ज

अब तक मिले 3.89 लाख मरीज; 3.76 लाख हुए कोरोना मुक्त

पुणे। पुणे जिले में मंगलवार को कोरोना का रिकवरी रेट 96.55 फीसदी दर्ज हुआ है। जिले में महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटनेवालों की संख्या पौने चार लाख पार कर गई है। आज और 423 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 334 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 89 हजार 508 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 76 हजार 72 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 4424 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9012 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

पुणे संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में आज कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 5.96 लाख पार हो गई है। संभाग में अब तक 37 लाख 90 हजार 546 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 96 हजार 269 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 74 हजार 89 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 6056 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 124 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.28 व डेथ रेट 2.70 फीसदी दर्ज हुआ है। वहीं पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.31 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.55 फीसद रह गया है।

पुणे संभाग में आज कुल 471 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 433 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 8, सोलापुर जिले के 23, सांगली जिले के 14 और कोल्हापुर जिले के 3 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 455 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 334 मरीजों के अलावा सातारा में 67, सोलापुर में 47, सांगली में 4 और कोल्हापुर जिले में 3 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 56 हजार 848 हो गया है। इसमें से 54 हजार 237 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1822 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 789 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 51 हजार 709 हो गई है। इसमें से 49 हजार 288 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1809 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 612 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 193 हो गया है। इसमें से 46 हजार 325 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1752 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 116 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 11 संक्रमितों में 1729 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 167 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 115 मरीजों का इलाज चल रहा है।