Crime News | 6 महीने 2000 महिलाओं के कपड़े धोने होंगे; छेड़छाड़ मामले में कोर्ट ने युवक को दी सजा 

मधुबनी, 22 सितंबर : Crime News | महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के कारण कई लोग चिंतित है।  बिहार (bihar) के मधुबनी (Madhubani) जिले के झंझारपुर में स्थानीय कोर्ट ने महिला से छेड़छाड़ (Molestation) और अश्लील हरकत करने के मामले में एक आरोपी को अनूठी सजा सुनाई है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. कोर्ट ने आरोपी (Crime News) को गांव की सभी महिलाओं के कपडे धोने का आदेश दिया है।  इस शर्त पर कोर्ट ने आरोपी की जमानत मंजूर कर ली है।

कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अगले 6 महीने तक आरोपी को गांव की सभी महिलाओं के कपडे धोने है ताकि उसके मन में महिलाओं के प्रति आदर निर्माण हो।  इतना ही नहीं आरोपी को कपडे धोने के बाद उसे प्रेस कर घर-घर जाकर  देने के लिए कहा है।  न्यायाधीश अविनाश कुमार ने इस मामले में सुनवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी ललन कुमार को फटकार लगाई और महिलाओं का सम्मान करने के लिए कहा।
गांव में करीब 2000 महिला है।  इसका मतलब आरोपी को अगले छह महीने 6 हज़ार महिलाओं के कपडे धोने है।  उसे प्रेस कर वापस करना है।  ललन इस आदेश का पालन कर रहा है या नहीं इसकी जिम्मेदारी गांव से सरपंच अथवा ग्राम सेवक के पास रहेगी।
आरोपी को मुफ्त काम को लेकर सरपंच अथवा ग्रामसेवक से प्रमाणपत्र लाकर कोर्ट में पेश करना होगा।
लौकहा पुलिस स्टेशन  में ललन कुमार के खिलाफ 19 अप्रैल को छेड़छाड़ और महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था।  इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।  18 अप्रैल को उसके खिलाफ पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी।  इसी मामले में आरोपी को अनूठी सजा दी गई है।

 

TET Exam | टीईटी परीक्षा आगे बढ़ाई गई ; 31 अक्टूबर को होगी परीक्षा