Crime News | शराब के नशे में धुत बेटे को मां की बात सहन नहीं हुई, घर के छत पर ले जाकर जन्मदाता के साथ ऐसा कुछ किया

जयपुर : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Crime News | राजस्थान के भरतपुर शहर में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां एक युवक ने शराब के नशे में मां को घर के छत पर ले जाकर उसे धक्का दे दिया। इस घटना में आरोपी की मां की मौके पर ही मौत हो गई। (Crime News) घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह घटना भरतपुर शहर के वार्ड नंबर 40 में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे हॉस्पिटल भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी बेटे को तलाश रही है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के बी नारायण गेट के गुरुद्वारा के पास के पास रहने वाला शेरू को शराब पीने की लत है। वह शराब पीकर हमेशा घर में हंगामा करता था। शराब पीने को लेकर उसकी माँ हुकमी बाई हमेशा बोलती रहती थी। इस वजह से मां – बेटे में हमेशा झगड़ा होता था। लेकिन रविवार की रात मां -बेटे में झगडे के दौरान बेटे ने सारी मर्यादा तोड़ दी। रात करीब 10 बजे शराब के नशे में उसकी मां से झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी ने मां को घर के छत पर ले जाकर छत से नीचे धकेल दिया। इस घटना में सुकमी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। जबकि आरोपी लोगों को देखकर वहां से भाग गया। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Uma Bharti | नौकरशाह हमारे चप्पल उठाने का काम करते है; भाजपा नेता उमा भारती का विवादित बयान

Ahmednagar News | महाराष्ट्र : नगर जिले में दुर्घटनाओं का सिलसिला ; खेत के गहरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत

Chandrakant Patil | आने वाले 2 दिनों में कांग्रेस के दो मंत्री का नाम सामने आएगा, चंद्रकांत पाटिल का धमाका