Crime News | महाराष्ट्र : कलेजा कंपा देने वाली घटना ! घर में फैले हुए थे खून के छींटे; एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

तिरोड़ा (गोंदिया ), 21 सितंबर –  Crime News  | तिरोड़ा तालुका के चुरड़ी में एक परिवार के चार लोगों की हत्या करने की दर्दनाक घटना हुई। सुबह 10 बजे ड्राइवर वाहन लेने के लिए आया तो उसे घर में चार लोग मृत दिखाए दिए। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या बिज़नेस (Crime News ) को लेकर हुई या सम्पत्ति को लेकर हुई फ़िलहाल कहा नहीं जा सकता है। अब तक इस हत्याकांड के रहस्य से पर्दा नहीं उठा है। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या (Murder) को देखते हुए इसमें कई लोगों के शामिल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

मृतकों में गोंदिया जिले के तिरोड़ा तालुका का चुरड़ी में ट्रांसपोस्ट व्यवसायी रेवचंद्र डोंगरु बिसेन (51 ), मालता रेवचंद्र बिसेन (45 ), पूर्णिमा रेवचंद्र बिसेन (20 ) और तेजस रेवचंद्र बिसेन (17 ) का नाम शामिल है। रेवचंद्र डोंगरु बिसेन के पास 3 मेटेडोर व एक ट्रैक्टर है। वह ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। 21 सितंबर की सुबह उनके घर में अज्ञात हमलावरों ने घुस कर सो रहे लोगों पर ट्रैक्टर के स्पेंडल से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। मालता रेवचंद्र बिसेन एक बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। जबकि बहन पूर्णिमा और उसका भाई तेजस दूसरे कमरे में खून से लथपथ पड़े थे। रेवचंद्र डोंगरु बिसेन (Revchandra Dongru Bisen) का शव फांसी लगी अवस्था में मिला है।
फांसी का फंदा खिड़की से बांधा हुआ था। देखकर लगता है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड (murder case) को अंजाम दिया है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर तिरोड़ा के थानेदार योगेश पारधी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी नितिन यादव व पुलिस सुप्रीटेंडेंट विश्व पानसरे घटनास्थल पर पहुंचे। मारने के इस्तेमाल की गई ट्रैक्टर का स्पेंडल घटनास्थल से 15 फ़ीट की दुरी पर मिला है।

90 साल की मां रह गई जिंदा रेवचंद्र डोंगरु बिसेन की मां खेमनबाई 90 वर्ष की है। वह पास में ही खाट पर सोइ थी। चारों की मौत का उसे पता नहीं चल पाया।

 

Web Title : Crime News | house was covered blood murder four members same family

Crime News | महाराष्ट्र : बेगमपुर में ट्रक और फोर व्हीलर में भीषण दुर्घटना, सोलापुर के एक की मौत, दो जख्मी

Delta Plus Variant | महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस से खतरा बरक़रार, AY.4  के मरीजों की संख्या अधिक 

Pune Railway Division | पुणे मंडल पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया अभियान