Crime News | फेसबुक पर चैटिंग में व्यस्त रहती थी पत्नी; पति को चरित्र पर संदेह हुआ और फिर…….

हुगली : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Crime News | फेसबुक पर चैटिंग की वजह से हुआ विवाद एक महिला की जान पर बन आई। पत्नी के हमेशा चैटिंग करने की वजह से पति को उस पर संदेह था। इसकी वजह से दोनों में अक्सर विवाद होता था। इस विवाद के तहत पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या (Crime News) कर दी है। पश्चिम बंगाल के हुगली में यह घटना हुई है।

हुगली के चंदन नगर परिसर में रहने वाले रिंटू दास ने अपनी पत्नी पल्लवी दास (23 ) की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसकी पत्नी हमेशा चैटिंग में व्यस्त रहती थी। पति को संदेह था कि उसका चैटिंग के जरिये अन्य पुरुषों संबंध था। वह हमेशा पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों में विवाद हुआ था। इसी विवाद में उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के भाई सिंटू दास ने कहा है कि रिंटू दास हमेशा भाभी पर शक करता था। उसका स्वभाव अच्छा था। लेकिन भाई हमेशा उस पर शक करता था। उसने कई बार उसे पीटा था। भाई से तंग आकर मैं अपनी मां के साथ अलग रहने लगा।

Raj Kundra Case | शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की जमानत मंजूर ; 19 जुलाई को हुई थी गिरफ़्तारी

Uma Bharti | नौकरशाह हमारे चप्पल उठाने का काम करते है; भाजपा नेता उमा भारती का विवादित बयान

Maharashtra Corona | कोरोना की तीसरी लहर के संदर्भ में राजेश टोपे ने दी संतोषजनक जानकारी