Crime News | बेटे ने माता-पिता और बहन को ख़त्म किया, FB पर शव का फोटो पोस्ट किया ; पुलिस पहुंची तभी …… 

टेक्सास (Texas News), 22 सितंबर : अमेरिका के टेक्सास में एक 15 वर्षीय किशोर ने एक दर्दनाक घटना (Crime News) को अंजाम दिया है।  इस लड़के ने अपने माता-पिता, बहन और घर के पालतू कुत्ते की निर्दयता से हत्या (Murder) कर दी है।  लड़के ने इन सभी की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।  एक घर में चार शव देखने वालों की रूह कांप (Crime News) गई है.

 

मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास में एक 15 वर्षीय किशोर ने अपने माता-पिता और छोटी बहन की हत्या कर दी।  इतना ही नहीं उसने हत्या के बाद उनके शव का फोटो सोशल मीडिया (Social Media) में पोस्ट भी किया।  इसके बाद किशोर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।  किशोर ने अपने 53 वर्षीय मां जाना कोलबर्ग (gona kohlberg) को उसके जन्मदिन पर गोली मार दी।  इसके बाद पिता विलियम कोलबर्ग (William Kohlberg) (63 ) और 13 वर्षीय बहन पर फायरिंग (Firing) की। इस घटना के बाद आरोपी किशोर ने घर के दो पालतू कुत्ते की भी गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी।

खुद की जान लेने से पहले किशोर ने सबके फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।  यह देखकर उसके फ्रेंड सर्कल के कई लोग हैरान रह गए। एक दोस्त ने तत्काल पुलिस  (Police) को इसकी जानकारी दी।  इसके बाद पुलिस किशोर के घर पहुंची तो यह घटना सामने आई। सोशल मीडिया पर फोटो डालने और आत्महत्या की धमकी देने के बाद पुलिस ने उसे ढूंढने लगी।  इसी दौरान पुलिस ने उसके घर के बाहर पहुंच कर उसे बाहर आने की अपील की।  लेकिन वह बाहर नहीं आया।

अचानक से गोली की आवाज आई और सब कुछ शांत हो गया।  पुलिस ने अंदर जाकर  देखा तो किशोर खुद को गोली मार चुका था।  किशोर के रिश्तेदारों का कहना है कि उन्हें इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है।  आखिर किशोर ने इस तरह का कदम क्यों उठाया ? इसकी जांच की जा रही है।

 

 

Crime | इसलिए पुलिस ने भाजपा नेता की निकाली यात्रा; कान पकड़ना पड़ा, इसके बाद शहर भर में घुमाया
Crime News | हाईवे पर धाय-धाय; हत्या के आरोप में जमानत पर छूटे आरोपी पर फायरिंग