दिल्ली के वकील ने ख़रीदा दाऊद इब्राहिम का पुस्तैनी बांग्ला 

मुंबई, 10 नवंबर : कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 7 प्रॉपर्टी की नीलामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की गई।  इनमे से रत्नागिरी के दाऊद के पिता के बंगले की नीलामी की गई।  दिल्ली के वकील अजय श्रीवास्तव ने यह बांग्ला 11 लाख 20 हज़ार रुपए में ख़रीदा है।  यह प्रॉपर्टी महाराष्ट्र के रत्नागिरी के खेद। खेड़ जिले में है।

सेफमा यानी स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनीपुलेटर्स एजेंसी दवारा यह नीलामी करवाई गई थी।
मिली जानकारी  के अनुसार दाऊद की 7 में से 6 प्रॉपर्टी की नीलामी हुई।  इक़बाल मिर्ची की प्रॉपर्टी पर बोली नहीं लगाई गई।  मुंबई में दाऊद के घर और खेती जमीन की ऑनलाइन नीलामी हुई।  इस नीलामी में मुंबके गांव के किसान शामिल नहीं हुए।  स्थानीय सरपंच अकबर दुदुके  ने कहा कि स्थानीय इच्छुक बोली लगाने के लिए मुंबई नहीं जाएंगे।

दाऊद की मां के नाम पर एक घर

मुंबके गांव की प्रॉपटी दाऊद की मां अमीना कासकर के नाम पर है। दाऊद की मां और पिता दोनों जिंदा नहीं है।  1993 में मुंबई बॉम्ब विस्फोट के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम फरार हो गया था।  दाऊद के  मुंबई की प्रॉपर्टी की इससे पहले  नीलामी हुई थी।  अब कोंकण के प्रॉपर्टी की नीलामी की गई है।