Delta Plus Variant | महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस से खतरा बरक़रार, AY.4  के मरीजों की संख्या अधिक 

मुंबई (Mumbai News), 21 सितंबर : कोरोना के अलग -अलग वैरियंट में से डेल्टा वैरियंट (Delta Plus Variant ) से खतरा बना हुआ है।  महाराष्ट्र (Maharashtra) और देश में डेल्टा वैरियंट (Delta Plus Variant ) पीड़ितों की संख्या ज्यादा है।  अब इस डेल्टा के बीच AY.4 नामक उप वैरियंट से पीड़ित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।  AY.4  की वजह से चिंताजनक स्थिति है।  जानकारों का कहना है कि यह कहना गलत नहीं होगा। 

 

अप्रैल महीने में महाराष्ट्र में टेस्टिंग किये गए 1% नमूनों में AY.4  वैरियंट (AY.4  variant) मिला था।  जुलाई महीने में इस वैरियंट की संख्या बढ़कर 2% जबकि अगस्त में 44% तक पहुंच गई।  अगस्त महीने के नमूनों को बारीकी से जांचा गया।  इसमें पाया गया कि 111 नमूनों में डेल्टा के मरीज मिले।  कुल 308 नमूनों  का विश्लेषण किया गया।  यह आंकड़ा 36% है।

137 नमूनों में AY.4  मिला है।  यह आंकड़ा 44% है।  पुरे देश का विचार करे तो जून महीने के सभी नमूनों की टेस्टिंग में AY.4  का आंकड़ा 5% था।  जुलाई में यह बढ़कर 8% हो गया।  अगस्त महीने में यह 45% तक पहुंच गया था।  डेल्टा वैरियंट (Delta  Variant) के कारण कोविड (Covid) के लक्षण में बदलाव कितना  आया है और मरीजों के गंभीर होने की संख्या कितनी है इसकी स्टडी मनपा दवारा की जा रही है।  AY.4  पर वैश्विक स्तर पर स्टडी चल रही है।

 

Maharashtra Politicas | महाराष्ट्र : शिवसेना के किसी भी नेता का नार्को टेस्ट करे, एक सच बाहर आएगा इसका मतलब…….

Anil Deshmukh | महाराष्ट्र : देशमुख ने छिपाये 17 करोड़ की इनकम, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच में सामने आई जानकारी