Delta Plus Variant | चिंता कायम ! राज्य में डेल्टा प्लस के मरीज बढ़े 

मुंबई (Mumbai News), 25 अगस्त : राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है फिर भी डेल्टा प्लस (Delta Plus Variant) के मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी चिंताजनक है। मंगलवार को दिनभर में राज्य में 4 हज़ार 355 नए मरीज (Delta Plus Variant) मिले।  जबकि 24 घंटे में 4 हज़ार 240 लोग कोरोना मुक्त (corona free) हुए। राज्य में 62 लाख 43 हज़ार 34 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके है। राज्य का रिकवरी रेट (Recovery rate) 97. 05% है।

 

डेल्टा प्लस को कोरोना के खतरे का ही वेरिएंट माना जाता है।  इस वेरिएंट (Delta Plus Variant) के राज्य में 103 मरीज है।  मंगलवार को एक दिन में डेल्टा प्लस के 27 नए मरीज मिले। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना (Coronavirus) से 119 लोगों की जान गई है।  इस वजह से राज्य में मृत्यु दर (Death Rate) 2. 11% पर पहुंच गया है।  इसके बावजूद 38 मनपा क्षेत्र और जिले एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।  फ़िलहाल राज्य में 49 हज़ार 752 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है।  इनमें पुणे (Pune) में सबसे अधिक 11 हज़ार 962 मरीजों का उपचार चल रहा है।  राहत देने वाली बात यह है कि राज्य के 15 जिले ऐसे है जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से भी कम है।

मुंबई (Mumbai) में कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है।  पिछले 24 घंटे में 270 नए मरीज मिले है।  नए मरीजों की तुलना में डिस्चार्ज पाने वाले मरीजों की संख्या अधिक 279 है।  अब तक मुंबई में 7 लाख 20 हज़ार 478 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।  इस तरह से रिकवरी रेट 97% तक पहुंच गया है।

 

 

Narayan Rane | नारायण राणे को जमानत देते हुए कोर्ट ने क्या कहा ?

Narayan Rane | जमानत पर छूटते ही नारायण राणे का पहला Tweet, नपे-तुले शब्दों में दी प्रतिक्रिया