लालबाग के राजा के चरणों में पांच दिन में करोड़ों का दान 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

गणेशोत्सव बड़े ही घूमधाम से पूरे देश में मनाया जा रहा है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में इस पर्व का बड़ा ही महत्व है। मुंबई में इस दौरान कई गणेश पंडाल लगाए जाते हैं जिनमें सबसे प्रसिद्ध है लालबाग के राजा पंडाल। हर बार की तरह इस बार भी लालबाग के राजा का पंडाल को बड़े भव्य तरीके से सजाया गया है।

[amazon_link asins=’B075JC1RC2,B07DFPG3NH,B019XSHB7O’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4c4e6abf-bb2d-11e8-9749-3b194806dd11′]
इन दिनों यहां भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है।  देश-विदेश से लोग गणेशोत्सव के अवसर पर यहां दर्शन करने आते है।  लालबाग के राजा के चरणों में पांच दिन में करोड़ों का दान जमा हुआ है।  पांच दिन में दो करोड़ 64 लाख रुपए का दान जमा हुआ है।  जिसमे एक भक्त ने एक किलो 271 ग्राम हिरे जटित सोने की मूर्ती अर्पण की। इसकी जानकारी कोषाध्यक्ष मंगेश दलवी ने दी।
आम लोग के साथ-साथ यहां बॉलीवुड सेलिब्रिटी का भी जमावड़ा देखने को मिलता है। बीते दिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा का दर्शन किये। वही आज महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी दर्शन किये।  इसके साथ ही अमित शाह, राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे, राष्ट्रवादी के सांसद सुप्रिया सुले और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लालबाग का राजा के दर्शन किये।
[amazon_link asins=’B07CQTZ9F1,B07DN1B7L8,B07CW1ZNHM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7f9c92a3-bb2d-11e8-b84e-6d2cb8a375a3′]
मुंबई के लालबाग परिसर में इन दिनों काफी भीड़ रहती है।  जिसके वजह से लोगों को भी काफी परेशानी होती है। भीड़ का फ़ायदा पॉकेट मार, मोबाइल चोरी आदि बखूबी उठाते है।  गणेशोत्सव के चार दिनों में मोबाइल चोरी के 135 शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज़ कराया गया है।