“अपनी पार्टी की सरकार होने के कारण अक्सर बोल नहीं पातें…” : सुमित्रा महाजन

इंदौर: समाचार ऑनलाइन– लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि राज्य में जब भाजपा की सरकार थी, उस समय मैंने महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं की मदद ली थी। भाजपा सांसद होने और राज्य में भाजपा की सरकार होने के नाते, मैं बहुत सी बातें नहीं कह सकती थी। इसलिए, कांग्रेस नेताओं के माध्यम से, मैंने महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया. ” राज्यपाल लालजी टंडन की उपस्थिति में महाजन ने यह चौंकाने वाला बयान दिया है.

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आने से पहले भाजपा की सरकार थी। महाजन ने आगे कहा कि, अपनी पार्टी की सरकार होने के नाते, मैं बहुत सी बातें नहीं कह सकती थी। लेकिन मैंने हमेशा महसूस किया है कि इंदौर में जनहित के सवालों को उठाया जाना चाहिए। उस समय मैंने कांग्रेस नेताओं की मदद मांगी। महाजन ने कहा कि, मैनें अक्सर उनके माध्यम से लोगों के हित से जुड़े मुद्दें उठाएं। बता दें कि महाजन  आठ बार लोकसभा में इंदौर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

बता दें कि भाजपा के शिवराज सिंह चौहान साल 2005 से 2018 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रहें। लेकिन पिछले दिसंबर में राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा हार गई। इसके बाद, मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई। इंदौर लोकसभा क्षेत्र से आठ बार जीतने वाली सुमित्रा महाजन ने इस साल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। इसके बाद शंकर लालवानी इंदौर से लोकसभा पहुंचे हैं।

visit : punesamachar.com