उत्तर भारतीयों के महामिलन समारोह से मना ‘पूर्वांचल’ का स्थापना दिवस

पिंपरी। संवाददाता – गणतंत्र दिवस एवं स्थापना दिवस पर पूर्वांचल विकास मंच द्वारा आयोजित उत्तर भारतीयों का महामिलन समारोह बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। भोसरी के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुंबई से आये हुए कलाकार ने भोजपुरी, हिंदी एवं देशभक्ति गानों से सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता श्वेता शालिनी, प्रमुख अतिथि भोसरी विधानसभा के विधायक महेश लांडगे, पिंपरी चिंचवड़ के महापौर राहुल जाधव, नगरसेवक सागर गवली, नगरसेविका भीमा ताई फुगे, मंच के अध्यक्ष विकास मिश्रा, उपाध्यक्ष नेताजी सिंह ने दीप प्रज्वलित के जरिये की गई।
भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने उपस्थित जनसमूह को एकता का संदेश देते हुए कहा कि, एकता में ही शक्ति हैं। आप संगठित होंगे तभी आप दूसरे जरुरतमंद की मदत कर सकते है। मेरा जन्म बिहार राज्य के दरभंगा मिथिला में हुआ जो माता सीता की  भी जन्मस्थली है और ससुराल आयोध्या में है।  उन्होंने पुणे- गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन को दैनिक करने के लिए रेलमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया।
विधायक लांडगे एवं महापौर राहुल जाधव ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया एवं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही रोजी रोटी के लिए पिंपरी चिंचवड शहर में बसे उत्तर भारतीयों की समस्याओं को सुलझाने की कटिबद्धता जताई।पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष और भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के शहराध्यक्ष विकास मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
शिवसेना नेता एवं मंच के आधारस्तम्भ विजय गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार राय, मिथिला विकास मंच अध्यक्ष मिहिर झा, महासचिव भाजपा (व्यापारी मोर्चा) मनोज सिंह रघुवंशी, मंच के आधारस्तम्भ एवं उपाध्यक्ष जीतू  सिंह, महासचिव बबलू यादव, कोषाध्यक्ष अलोक सिंह, सचिव शैलेन्द्र सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, सच्चिदानंद मिश्रा, दिनेश सिंह, धनंजय शर्मा, रितेश पाठक, शशी बिहारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।