Face Mask Fine | फेस मास्क नहीं पहनने पर 501 रेल यात्रियों को देना पड़ा जुर्माना                                     

पुणे (Pun News) : पुणे रेल मंडल (Pune Railway Division) पर  फेस मास्क (Face Mask Fine) नहीं पहनने पर जुलाई महीने में  501 रेल यात्रियों को  जुर्माना (Face Mask Fine) किया गया है। इन लोगों से जुर्माने के रूप में  एक लाख 12 हजार रुपये की राशि वसूल की है। इस वर्ष अप्रैल से जुलाई  की चार महीने की अवधि में बिना मास्क (Mask) वाले 1682  यात्रियों से जुर्माने के रूप में चार लाख 29 हजार रुपए की राशि वसूल की गई है तथा रसीद के साथ मुफ्त में मास्क भी दिए जा रहे हैं।

रेलवे (Railway) की इस पहल से यात्रियों में जागरुकता आएगी और वे महामारी की गंभीरता को भी समझेंगे। कोरोना महामारी के चलते वर्तमान स्थिति से निपटने के उपायों के तहत पुणे रेल मंडल (Pune Railway Division) यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे स्टेशन परिसर में तथा रेल यात्रा (train journey) के दौरान फेस मास्क (face mask) अवश्य पहने। स्टेशन तथा ट्रेनों में इधर उधर नहीं थूंके और गंदगी नहीं करें ।

साफ सफ़ाई रखने में रेल प्रशासन (Railway Administration) को सहयोग करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सभी रेल गाड़ियों, उपनगरीय ट्रेनों सहित रेलवे परिसर में COVID-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करें।

 

————————————————————————————————————-

 

Pune Metro Project | मेट्रो स्टेशन के कंस्ट्रक्शन का हिस्सा हाइवे पर ढहा

पिंपरी (Pimpri News), संवाददाता। सार्वजनिक यातायात व्यवस्था (Public Transport System) को सक्षम बनाने के लिए पिंपरी चिंचवड और पुणे शहर (Pune Metro Project) में संयुक्त रूप से मेट्रो परियोजना (Pune Metro Project) का काम जोरों पर शुरू हैं। इस कड़ी में मेट्रो स्टेशन (Metro station) बनाने के काम ने भी रफ्तार पकड़ी है। इस बीच पिंपरी चिंचवड़ के पिंपरी स्थित मेट्रो के पीसीएमसी स्टेशन (PCMC Station) के कंस्ट्रक्शन का कुछ हिस्सा पुणे- मुंबई हाइवे (Pune- Mumbai Highway) पर ढह गया। रविवार को घटी इस घटना में सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुई।

 

Pune Nashik High Speed Railway | पुणे-नाशिक हाईस्पीड रेलवे के खिलाफ आलेफाटा में रास्ता रोको

Pune Rains Water Storage in Dam | पुणे के 4 डैम को मिलाकर 92% पानी जमा