शातिर बैग लिफ्टर अलंकार पुलिस की गिरफ्त में

पुणे समाचार ऑनलाइन

अलंकार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बैग लिफ्टिंग, चेन स्नेचिंग करने के मामले में कुख्यात तडीपार अपराधी को अलंकार पुलिस ने अहमदनगर से गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस ने उसके साथीदार को पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बैग लिफ्टिंग के 3 और चेन चोरी के 4 अपराधों का खुलासा हुआ है। आरोपी के पास से कुल 3 लाख 8 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।
[amazon_link asins=’B078BNQ313′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’be87d2c6-ae02-11e8-a6e0-03f0b82974c3′]

समीर हज्जु पठाण (27, वारजेमालवाडी), राहुल गजेंद्र कांबले (19) को गिरफ्तार किया गया है। समीर पठाण यह कुख्यात अपराधी है, उसका साथीदार राहुल कांबले की क्राइम में मदद किया करता था।

चोरी के अपराध की जांच करते समय तकनीकी जानकारी के आधार पर समीर पठाण यह अहमदनगर में होने की जानकारी अलंकार पुलिस को मिली थी। अलंकार पुलिस स्टेशन की डीबी टीम अहमदनगर में जाकर पठाण को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पठाण ने बताया कि उसने राहुल कांबले की मदद से यह अपराध किए। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 मोबाइल, 103 ग्राम सोने के गहने, अपराध के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी ऐसा कुल मिलाकर 3 लाख 8 हजार रुपए का माल जब्त किया है।
[amazon_link asins=’B0784BZ5VY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c43bc926-ae02-11e8-92d4-6fe482e16d58′]

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दक्षिण प्रादेशिक विभाग रविंद्र सेनगावकर, परिमंडल – 3 के पुलिस उपायुक्त मंगेश शिंदे, सिंहगड विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त बाजीराव मोहीते, अलंकार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कल्पना जाधव, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) भास्कर जाधव के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक संदिप बुवा, पुलिस कर्मचारी तन्वीर शेख, बाबुलाल तांदले, राजेंद्र लांडगे, योगेश बडगे ने की।

आज के मुख्य समाचार