अंगूठी चुराते हुए पकड़ी गई फ़िल्म अभिनेत्री 

पुणे। सँवाददाता : एक सराफा दुकान में सोने की अंगूठी चुराते हुए पुलिस ने एक फ़िल्म अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। पुणे शहर के कैंप इलाके में रविवार को फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री अंगूठी चुराते हुए पकड़ी गई। महिला की पहचान स्नेहलता पाटील के रुप में हुई है। उसका दावा है कि उन्होंने तीन बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उसके पास से दो अंगूठियां बरामद हुई हैं।
पुलिस के अनुसार, रविवार को स्नेहलता एक ज्वैलरी शॉप पर अंगूठी खरीदने के बहाने गई थी। उसने दुकान पर मौजूद सेल्समैन से कई अंगूठियां दिखाने के लिए कहा। वह जैसे ही अंगूठी निकालने के लिए सेफ तक गया महिला ने एक अनूठी उठाई और अपने बैग में रख लिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद महिला को पकड़ लिया गया।

शॉप के मैनेजर ने मामले की जानकारी कैंप पुलिस स्टेशन को दी और मौके पर पहुंची महिला पुलिस की टीम ने अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया। स्नेहलता के पास से दो अंगूठियां बरामद हुई हैं। स्नेहलता का दावा है कि उन्होंने तीन बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उसने पुलिस को बताया कि फिलहाल उसके पास काम नहीं थी इसलिए पैसों के लिए उसने चोरी की है।