एक जासूस की कहानी हैं फिल्म ‘रॉ’, जॉन का दिखा दमदार एक्टिंग

फिल्म – रॉ
कास्ट – जॉन अब्राहम, जैकी श्रॉफ, मौनी रॉय आदि
निर्देशक – रॉबी ग्रेवाल
स्टार – 3

पुणे : समाचार ऑनलाइन (असित मंडल) – जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रॉ’ आज रिलीज हुई। फिल्म को मिला जुला रिव्यु मिल रहा है। यह एक जासूस की कहानी है। जो पाकिस्तान में जासूसी करता है। फिल्म में जॉन के अलावा जैकी श्रॉफ भी है। फिल्म की शुरुआत भली ही थोड़ी धीमी है। लेकिन, जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है फिल्म काफी दिलचस्प हो जाती है।

Image result for एक जासूस की कहानी हैं फिल्म 'रॉ', जॉन का दिखा दमदार एक्टिंग

कहानी –
फिल्म की कहानी एक बैंकर रहमत अली (रोमियो) की है जिसे रॉ चीफ (जैकी श्रॉफ) ने पाकिस्तान में भारतीय जासूस के तौर पर चुनते हैं। अपनी मां को छोड़कर रहमत यह काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं। वो अपना अकबर अली नाम की पहचान हासिल करते हैं और पाकिस्तान चले जाते हैं। फिल्म में जॉन भारत को खुफिया जानकारी पहुंचाता है। पाकिस्तान में उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके आगे वह किस तरह वाल्टर बनता है और कहानी किस प्रकार एक रोमांचक मोड़ लेती है, ये जानने के लिए आपका फिल्म को देखना जरुरी है। इसके बाद की कहानी साल 1971 के भारत- पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि अकबर कैसे इस दौरान भारत की मदद करते हैं और भी फिल्म में ऐसे कई पहलु को दिखाया गया जिससे देखने के बाद आपको अपने इंडियन होने पर गर्व महसूस होगा।

Related image

फिल्म कई मायनों में खास है। इसके सेकंड हाफ में कई ऐसे पल होंगे जिन्हें देखकर दर्शकों की सांसे रुक जाएंगी। फिल्म स्पाई थ्रिलर से ज्यादा स्पाई ड्रामा है। वहीं फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत धीमा है। फिल्म की कहानी को पूरी तरह ट्रैक पर आने में थोड़ा समय लगता है। फिल्म की शुरुआत में दर्शकों को लगेगा कि इसके कुछ दृश्यों की जरूरत नहीं थी लेकिन अंत में हर चीज का खुलासा होता है। फिल्म की कहानी अच्छी है।

डायरेक्शन –
रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्शन अच्छा है। उन्होंने बड़ी ही सादगी के साथ ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ को बनाया है और यही इस फिल्म की खास बात है। यह फिल्म देशभक्ति पर बनी बाकी फिल्मों से काफी अलग है। कुछ सीन्स तो ऐसे हैं जिन्हें देखकर दर्शक दंग रह जाएंगे।

Image result for raw film shooting time

एक्टिंग –
फिल्म के किरदारों की बात करें तो जॉन अब्राहम ने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया है। वहीं जैकी श्रॉफ ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाते हुए दमदार परफॉर्मेंस दी है। फिल्म में मौनी रॉय को जो काम दिया गया वो उन्होंने बखूबी निभाया। अगर सिकंदर खेर की बात करें तो उनकी एक्टिंग बहुत दमदार है। अगर कहा जाए तो फिल्म में रफ्तार उनकी एंट्री के बाद ही आती है। वहीं रघुबीर यादव ने अपने छोटे से रोल को बहुत अच्छी तरह निभाया। बात करें फिल्म का म्यूजिक साधारण है। हालांकि, एक स्पाई थ्रिलर फिल्म के हिसाब से ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ का बैकग्राउंड स्कोर काफी बढ़िया है।

Related image

अगर आपका जॉन अब्राहम का फैन है तो इस फिल्म को देखने जरूर जाये। सिकंदर खेर, जॉन अब्राहम और जैकी श्रॉफ का दमदार अभिनय आपको देखने को मिलेगा। फिल्म में कई ऐसे सीन है जिसे देखकर आपका कुछ सेकंड के लिए दंग रह जायेंगे। पुणे समाचार की ओर से फिल्म ‘रॉ’ को 3 स्टार दिए जाते है।