ऐश्वर्या राय की मैनेजर के साथ हुआ बड़ा हादसा, लंहगे में लगी आग,  ICU में भर्ती

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बच्चन परिवार ने दो साल बाद अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े सितारों ने शिरकत की थी। इस दौरान पार्टी में एक अप्रिय घटना हो गई। दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई थी। खबर को फराह खान ने कंफर्म किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्चना सदानंद के लहंगे में लगी आग की स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, अर्चना सदानंद के लहंगे को दिये की आग ने पकड़ लिया था। आग लगते ही हर कोई सदमे में आ गया। जिसके बाद शाहरुख खान एक्ट्रेस की मैनेजर अर्चना के लहंगे में लगी को बुझाने के लिए आगे आए। ऐसा करने के दौरान खुद शाहरुख खान भी मामूली रूप से जल गए। अर्चना अभी नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें ICU में रखा गया है। वे 15 फीसदी जल गई हैं।

एक खबर के मुताबिक, शाहरुख तुरंत अर्चना की तरफ भागे और वे अपनी जैकेट की मदद से आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान आग की लपटें किंग खान के शरीर पर भी आईं और वे भी मालूमी जल गए।”

visit : punesamachar.com