Gold Silver Price Today | गुड़ न्यूज़ ! चांदी में 2 हज़ार और सोना में 550 रुपए की गिरावट ; आठ महीने में सबसे कम भाव 

जलगांव (Jalgaon News), 18 सितंबर : पिछले कुछ दिनों से मामूली उतार चढाव के बाद चांदी की कीमत (Gold Silver Price Today) में शुक्रवार 17 सितंबर को 2 हज़ार रुपए की गिरावट के बाद यह प्रति किलो 62 हज़ार 500 रुपए पर बिक रहा है।  पिछले आठ महीने में यह सबसे कम कीमत है।  सोने की कीमत (Gold Silver Price Today) में 550 रुपए की गिरावट के बाद यह प्रति 10 ग्राम 47 हज़ार 300 रुपए पर बिक रहा है।

 

पिछले दो तीन महीने से मामूली जबकि कभी-कभी  बड़े उत्तर चढाव के बाद शुक्रवार को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।  दो सप्ताह पहले तक 66 हज़ार रुपए से आगे चली गई चांदी की कीमत (Silver Price) में एक हज़ार रुपए की गिरावट (fall) के बाद यह पिछले सप्ताह 65 हज़ार 500 रुपए प्रति किलो पर आ गया था।  उस वक़्त से चांदी की कीमत स्थिर थी लेकिन अब इसमें एक बार फिर से एक हज़ार रुपए की गिरावट आ गई है।  गुरुवार 16 सितंबर के दिन 64 हज़ार 500 रुपए प्रति किलो पर आ गया था।  इसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर से दो हज़ार रुपए की गिरावट आकर यह कीमत प[प्रति किलो 62 हज़ार 500 रुपए पर आ गई है।  इंटरनेशनल लेवल पर सोने चांदी (Gold-Silver) की मांग में कमी आई है और शेयर बाजार (Share Market) में उछाल आ  गया है। इसका असर सोने चांदी की कीमत में गिरावट के रूप में सामने आई है।

जनवरी से हो रही थी बढ़ोतरी

शुक्रवार को दर्ज की गई गिरावट से चांदी आठ महीने के सबसे कम कीमत पर आ गई है।  इससे पहले 9 जनवरी को चांदी की कीमत में एक दिन में में 5 हज़ार 800 रुपए की गिरावट के साथ यह 64 हज़ार 500 रुपए पर आ गई थीं. इसके बाद अगले दो दिन में 11 जनवरी को फिर से चांदी की कीमत में 1 हज़ार 500 रुपए की गिरावट आने से इसकी कीमत 63 हज़ार रुपए प्रति किलो हो गई थी।  लेकिन इसके बाद कीमत में वृद्धि होने से चांदी 64 हज़ार से आगे चली गई थी।  अब यह 62 हज़ार 500 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

 

 

Railway Recruitment | रेलवे में 400 से अधिक प्रशिक्षणार्थी पदों पर होगी भर्ती !