Gulabrao Patil | ‘नारायण राणे को सूक्ष्म उद्योग विभाग मिलते ही उनकी आंखें भी सूक्ष्म हो गई’; गुलाबराव पाटिल ने साधा निशाना

पुणेसमाचार : Gulabrao Patil | केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) को सूक्ष्म उद्योग विभाग (Micro Industries Department) मिला है इसलिए उनकी आंखें भी सूक्ष्म हो गई है। तभी तो एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शिवसेना (Shiv sena) से नाराज हैं, ऐसा कह रहे हैं, ऐसी टिप्पणी राज्य के जलापूर्ति मंत्री और शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल (Gulabrao Patil) ने की है।

 

शिवसेना नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना से नाराज है वे जल्द ही भाजपा (BJP) में आएंगे, ऐसा चौंकानेवाला खुलासा नारायण राणे ने किया था। इस बारे में गुलाबराव पाटिल से पूछा गया तो उन्होंने नारायण राणे को आड़े हाथों लिया। नारायण राणे पहले कितने दिन अस्वस्थ थे, ये हमने देखा ही है। इसलिए उनकी बीमारी अब निकल रही है। पहले वो शिवसेना में अस्वस्थ थे। फिर कांग्रेस (Congress) में अस्वस्थ हो गए और अब भाजपा में जाने के बाद उन्हे सूक्ष्म उद्योग विभाग मिला। इसलिए उनकी आंखें भी सूक्ष्म हो गई है’ ऐसी टिप्पणी गुलाबराव पाटिल (Gulabrao Patil) ने की है।

 

राणे का अंदाजा मौसम विभाग जैसा

 

‘एकनाथ शिंदे शिवसेना नेता आनंद दिघे (Anand Dighe) के चेले हैं। ठाणे में जिन्होने शिवसेना का झंडा ऊंचा रखा उनके चेले एकनाथ शिंदे हैं। इसलिए राणे ने शिंदे के बारे में जो भी अनुमान लगाया है वो मौसम विभाग (Meteorological Department) की तरह ही गलत साबित होगा’ ऐसा गुलाबराव पाटिल ने कहा।

 

एकनाथ शिंदे ने राणे के दावे को खारिज किया

 

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को शिवसेना में नजरअंदाज किया जा रहा है, वे केवल मदद के मंत्री हैं, ऐसा आरोप केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने शनिवार को लगाया था। इसी पृष्ठभूमि पर नगरविकास विभाग (urban development department) में या अपने काम में मातोश्री से किसी भी तरह का हस्तक्षेप न होने का दावा राज्य के नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को किया। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

 

केंद्रीय मंत्री पद पर नियुक्त होने के बाद नारायण राणे की जन आशीर्वाद रैली शुरू है। इस बीच उन्होने एकनाथ शिंदे को शिवसेना में नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए राणे ने कहा कि हम उन्हे भाजपा में लेने के लिए तैयार हैं।

इसी पृष्ठभूमि पर शिंदे ने मातोश्री अर्थात शिवसेना पार्टी प्रमुख या मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) की ओर से होनेवाले हस्तक्षेप के आरोप को खारिज किया।

 

 

Harshvardhan Jadhav | केंद्रीय मंत्री दानवे, कराड के खिलाफ दर्ज करें मामला : हर्षवर्धन जाधव

Milind Narvekar Illegal Bungalow | किरीट सोमय्या पीछे पड़े और मिलिंद नार्वेकर की दापोली का बंगला जमींदोज हुआ