क्रिकेट की पिच छोड़ सीधे फिल्मों में एंट्री कर रहे हरभजन सिंह, इस फिल्म में लीड रोल में आएंगे नजर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – भारत के महान खिलाड़ियों में से एक हरभजन सिंह क्रिकेट की पिच छोड़ सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह एक तमिल फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ होगी, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनकी हीरोइन के तौर पर श्रीलंका की समाचार एंकर लोसलिया मारियानेसान को चुना गया है। यह फिल्म जॉन पॉल राज और शाम सुन्दर दोनों मिलाकर डायरेक्ट कर रहे है।

 

 

 

 

 

हरभजन सिंह पहले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जो खेल के बाद फिल्मों में अपना भाग्य आजमाने उतरे हों। क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी मैदान छोड़कर पर्दे की ओर रुख किया था, लेकिन असफल रहे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी कुछ सालों पहले भारतीय सिनेमा में अपना भाग्य आजमाया था। हरभजन की इस फिल्म की कहानी के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। कलाकारों की पूरी भर्ती होने के बाद फिल्म के निर्माता जल्द ही कहानी से पर्दा उठाएंगे।