Heavy rain | महाराष्ट्र के खेड में घरों पर गिरा पहाड़, कम से कम 17 लोग दबे होने की आशंका, रायगढ़ में भूस्खलन से चार की मौत

खेड : ऑनलाइन टीम – (Heavy rain) रत्नागिरी के खेड़ और चिपलून में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है। लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश से पहाड़ घरों पर गिर गया। (Heavy rain) प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेड़ के पोसरे बौद्धवाडी में बड़ी पहाड़ (mountain fall on houses) गिर गया। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में करीब 17 नागरिक मलबे में दबे हुए हैं। जबकि 25 जानवरों की मौत हो गई है। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। इस हादसे से खेड़ के पोसरे गांव को जोरदार झटका लगा है।

रायगढ़ भूस्खलन में चार की मौत –
रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है। पोलादपुर तालुका के साखर सुतार वाडी में भूस्खलन में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 5 लोग मलबे में दबे होने की बात कही जा रही हैं। वहीं 4 लोग घायल हो गए।

महाड में बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर की मांग –
महाड शहर और उसके आसपास की स्थिति बिगड़ती जा रही है और रायगढ़ जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग से बाढ़ पीड़ितों को निकालने के लिए 3 से 4 हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। महाड का पूरा शहर जलमग्न हो गया है। आसपास के गांव भी पानी में डूबे हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम पानी के कारण मुंबई-गोवा हाईवे पर फंसी हुई है। बारिश भी भारी है। ऐसे में बचाव कार्य में बाधा आ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर ने मांग की है कि बचाव के लिए नौसेना और तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए जाएं।