Hingoli News : स्टेट रिजर्व फोर्स के जवान की मौत, सिर पर गंभीर चोट, हत्या का शक

हिंगोली : ऑनलाइन टीम – हिंगोली स्टेट रिजर्व फोर्स के एक जवान का शव हिंगोली तालुका लोहगांव के एक कुएं में मिला। जिससे पुरे गांव में हड़कंप मचा गया। शव बुधवार को मिला था। पुलिस ने बताया कि जवान का नाम राजकुमार उत्तम पवार (35) है।  पुलिस के मुताबिक, जवान के सिर पर चोट के निशान थे। जिससे अब उस पर किसी के द्वारा हमले का शक भी जताया जा रहा है।

सेनगाव तालुका के होलगिरा में राजकुमार उत्तम पवार का हिंगोली के स्टेट रिजर्व फोर्स विभाग में साल 2006 को भर्ती हुआ था। मंगलवार देर रात वह जांभरून तांडा से हिंगोली आ रहे थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच उसका शव बुधवार दोपहर लोहगांव में एक कुएं में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिक्षक राकेश कलासागर के मार्गदर्शन में अप्पर पुलिस अधिक्षक यशवंत काळे, सहायक पुलिस अधिक्षक यतीश देशमुख, अपराध शाखा के निरीक्षक उदय खंडेराय, सहायक पुलिस निरीक्षक बळीराम बंदखडके की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस जवान राजकुमार पवार का मृत शरीस बाहर निकाला गया। बाद में जांच के लिए उसके शव को हिंगोली के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। सिर पर चोट रहने के कारण जवान की हत्या का संदेह पुलिस व्यक्त कर रही है। फ़िलहाल मामले की जांच शुरू है। हिंगोली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में अब तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।