पति ने व्हाट्सएप से बुलाई कॉलगर्ल, सामने आई तो वो निकली पत्नी

देहरादून : समाचार ऑनलाइन – उत्तराखंड के काशीपुर में एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसे जान आप हैरान रह जायेगे। दरअसल एक पति ने जब कॉलगर्ल बुलाया तो उसके सामने जो कॉलगर्ल पहुंची वो कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी थी। मामले सामने आते ही हर तरफ खलबली मच गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक, पति ने व्हाट्सएप के जरिए एक महिला दलाल से संपर्क किया फिर उसने कॉलगर्ल की मांग रखी। जब उस व्यक्ति के पास कॉलगर्ल आई तो वह उसकी पत्नी निकली। इसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हुई।

युवक दिनेशपुर का रहने वाला है। जबकि युवती काशीपुर की है। दोनों ने कुछ साल पहले ही शादी की थी। हालांकि शादी के बाद से ही युवती पति के साथ न रहकर अपने मायके में रहती थी। उसका ससुराल में कम समय बीतता था। एक दिन युवती की अपने सहेली संग किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद सहेली ने उसके पति को बताया कि तुम्हारी पत्नी कॉलगर्ल का काम करती है। जिसके बाद पति ने महिला दलाल से व्हाट्सएप पर संपर्क किया।

दलाल ने उस व्यक्ति को कुछ तस्वीरें भेजीं। पति ने तस्वीरों में से अपनी पत्नी को खोजा और उसे चुन लिया। जानकारी के मुताबिक, महिला दलाल का नंबर युवक की पत्नी की सहेली ने ही दिलाया था। बाद में दलाल ने महिला को उनके पता पर भेज दिया। पत्नी कॉलगर्ल के रूप में पति के सामने आते ही दोनों में जमकर लड़ाई हुई। दोनों ने एकदूसरे के साथ मारपीट भी की। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस किया है। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति का उसकी सहेली के साथ संबंध है।