‘पोलीसनामा’ के Exclusive ‘बिग ब्रेकिंग’ का IMPACT! सख्त लॉकडाउन में बारबाला के साथ ताल पर ताल मिलानेवाला ‘वो’ PMC के इंजीनियर को आनन-फानन में किया निलंबित; ठेकेदार के साथ ‘उन’ संबंधों की होगी जांच

पुणे : राज्य में कोरोना का कहर बढ़ने के कारण लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य में सख्त लॉकडाउन होने के बाद भी मुंबई से बार गर्ल लाकर उनके साथ फार्महाऊस पर किए गए ‘डांसपार्टी’ को पुणे मनपा प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस पार्टी का आयोजन कर बार बाला के साथ ताल पर ताल मिलाने वाले मनपा अभियंता विनायक बडे को निलंबित किया गया है। फार्म हाउस पर हुई पार्टी की खबर पोलीसनामा ऑनलाइन पर चलाई गई थी। उसे मनपा प्रशासन ने गंभीरता से लिया था।

कुडजे गांव स्थित लबडे फार्म हाऊस पर मनपा के ठेकेदार और अधिकारी पुलिस छापा में पकड़े गए थे। इसमे मनपा के अभियंता विनायक बडे को गिरफ्तार किया था। मनपा ने पोलीसनामा के खबर की दखल लेकर विनायक बडे को आनन-फानन में निलंबित किया गया। गिरफ्तार किए गए बहुत से लोग मनपा में ठेकेदार हैं। विनायक बडे मनपा के सिंहगड रोड क्षेत्रीय कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता हैं।

यह घटना गंभीर है। पकड़े गए ठेकेदार और बडे के बीच क्या संबंध हैं, यह जांच में सामने अएगा। बडे की विभागीय जांच की जाएगी। ठेकेदार द्वारा किए गए काम की भी जांच की जाएगी। यह काम सही मायने में हुआ है क्या? जो काम हुए हैं उसकी जांच किसने की है। किस अधिकारी ने साइन किया है, इन सब की जांच बारीकी से की जाएगी। ऐसा अतिरिक्त आयुक्त डॉ. कुणाल खेमनार ने कहा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

पुलिस ने मंगेश शहाणे (उम्र 32, नि. संतनगर, अरण्येश्वर), ध्वनीत समीर राजपूत (उम्र 25), निखील सुनील पवार (उम्र 33, नि. पर्वती दर्शन), समीर उर्फ निकेश दिलीप पायगुडे (उम्र 39, नि. अगलंबे फाटा, कुडे गांव, ता. हवेली), विवेकानंद विष्णु बडे (उम्र 42, नि. नवी सांगवी), पराजक्ता मुकुंद जाधव (उम्र 26, नि. मिलिंद नगर, सांताक्रुज, मुंबई), निलेश उत्तमराव बोधले (उम्र 29, नि. पुरंदर हाऊसिंग सोसायटी, म्हाडा कोलोनी), सुजीत किरण आंबवले (उम्र 34, नि. बालाजीनगर) और आदित्य संजय मदने (उम्र 24, नि. अंधेरी पूर्व, मुंबई) को गिरफ्तार किया है। वहीं कुछ आरोपी को अदालत ने 3 मई तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। अन्य आरोपियो को जमानत पर छोड़ा गया है।