Income Tax Raid | बड़ी खबर ! मुंबई, पुणे सहित 40 जगहों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा 

पुणे (Pune News), 23 सितंबर : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Raid) की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई की गई है।  राज्यभर के कुल 40 जगहों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) दवारा छापेमारी की कार्रवाई की गई है। इनमे मुंबई (Mumbai) और पुणे (Pune) जैसे शहर भी शामिल है। कहा जा रहा है कि  पुणे के एक बड़े उद्यमी के खिलाफ केस दर्ज किये जाने के बाद यह छापेमारी (Income Tax Raid) शुरू की गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट दवारा पुणे के उद्यमी के संबंधित जगहों पर छापेमारी की गई है।  इसके साथ ही मुंबई, पश्चिम महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के कई  जगहों पर छापा मारा गया है।

पुणे के जिस बिल्डर के संबंधित जगहों पर छापा मारा गया है  उस बिल्डर का कांग्रेस (Congress) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (Nationalist Congress) से करीबी संबंध होने की बात कही जा रही है।

पिछले महीने भी महाराष्ट्र, गोवा में 44 जगहों पर पड़ा था छापा

पिछले महीने के 25 अगस्त को डिपार्टमेंट ने महाराष्ट्र (Maharashtra) और  गोवा (Goa) में कई जगहों पर छापा मारा था।  उस वक़्त कुल 44 जगहों पर छापा मारा गया था।  महाराष्ट्र और गोवा के उधोग समूह के ठिकानों पर छापा मारकर जब्ती की कार्रवाई की गई थी।  जिस समूह पर यह कार्रवाई की गई थी उस समूह का पुणे, नाशिक, अहमदनगर और गोवा  व्यापार फैला हुआ है और वह एक नामी व्यापारी है।  इस छापेमारी (Raid) में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कई डॉक्युमेंट्स, डिजिटल सबूत जब्त किये थे।  यह समूह विभिन्न फ़र्ज़ी रसीद तैयार कर भंगार और स्पंज आर्यन की खरीदी में ठगी (Fraud) करने  के मामले में फंसा था।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) दवारा की गई कार्रवाई में विभिन्न जगहों से 3 करोड़ रुपए का  बेहिसाब कैश और 5. 20 करोड़ रुपए के गहने जब्त किये गए थे. इसके साथ ही 1. 34 करोड़ रुपए की 194 किलो चांदी की बेहिसाब वस्तु भी मिली थी।

 

 

Maharashtra | 40 जगहों पर आयकर की छापेमारी, रडार पर पुणे के उद्यमी

Maharashtra | बलात्कार पीड़ित बच्ची को मिला न्याय ; कोर्ट में सुनाई अत्याचार की आपबीती, कुकर्मी को आजीवन कारावास