Jalgaon | जलगांव में किसान ने की आत्महत्या, फांसी लगाने से पहले खुद घरवालों को फोन पर दी जानकारी

जलगांव (Jalgaon News) : जलगांव (Jalgaon) जिले के धरणगांव तालुका के बोरखेड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान ने आधी रात को खेत में जाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली, जबकि उनका बेटा, पत्नी और परिवार के अन्य सभी सदस्य सो रहे थे। पहले उसने खुदकुशी की सारी तैयारियां कर ली उसके बाद अपने बेटे और रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि वह दुनिया छोड़कर जा रहा है। इसके बाद बेटा सहित परिजन खेत (Jalgaon) की ओर दौड़ पड़े। लेकिन परिजनों को खेत की ओर आते देख संबंधित किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

कैलाश धनसिंह पाटिल (Kailash Dhansingh Patil) आत्महत्या करनेवाले एक 55 वर्षीय किसान का नाम है। वह जलगांव (Jalgaon) जिले के धरणगांव तालुका के बोरखेड़ा का रहने वाला है। उसने देखा कि आधी रात के करीब घर के सभी लोग सो रहे हैं फिर घर से निकल गया। रात के करीब 3 बजे उसने अपने बेटे समेत चार करीबी रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि वह दुनिया छोड़कर जा रहा है।

 

गहरी नींद में सो रहे सभी लोग जग गए। बिना सोचे-समझे वह बैटरी लाइंट लेकर मैदान की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच जैसे ही उन्होंने बैटरी लाइट को मैदान की ओर आते देखा, पाटिल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसने अपने खेत में नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

 

फांसी लगाने से पहले नीम के पेड़ पर ही चढ़कर किया फोन

 

फांसी लगाने से पहले पाटिल ने नीम के पेड़ पर बैठकर अपने बेटे, रिश्तेदारों और दोस्तों समेत चार लोगों को फोन किया और कहा कि मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूँ। इसके बाद चारों लोग घबरागए और तुरंत खेत की ओर दौड़े। परिजनों ने बताया कि रात के अंधेरे में बैटरी चमकते देख पाटिल ने फांसी लगा ली। उनकी आत्महत्या का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की आगे की जांच की जा रही है।

 

 

Pune | श्वेता ने बाइक से की पुणे से लद्दाख तक का सफल यात्रा, कुछ ऐसा रहा सफर…

Pune | पुणे से लोनावला के बीच अतिरिक्त लोकल ट्रेन