कपिल शर्मा ने किया शादी का कार्ड किया सोशल मीडिया पर शेयर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – आजकल बॉलीवुड के गलियारों में शादियों की खूब धूम मची हुई है। हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शादी की है। इसके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी करने वाले है।

यह दोनों दो और तीन दिसंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ में शादी करने वाले है। इन दोनों की शादी के बाद काॅमेडियन कपिल शर्मा भी 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहे है। खबरों के मुताबिक कपिल शर्मा ने मंगलवार को अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वैसे इससे पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया था। कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने वाले है। इन दोनों की शादी इस वर्ष ही 12 दिसंबर को होने वाली है और वो जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहें है।

कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड शेयर किया है। उसमें लिखा है की वह में 12 दिसंबर को गिन्नी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे है, इसके अलावा उन्होंने सबसे बेस्ट विशेज भी मांगी हैं। कपिल की शादी पूरी पंजाबी रिति रिवाज से हो रही है।

गिन्नी के होमटाउन में होगी शादी

जानकारी के अनुसार, शादी के साथ कपिल अपने नए जीवन की शुरुआत गिन्नी के होमटाउन से शुरू करेंगे। दोनों की शादी गिन्नी के होमटाउन में ट्रडिशनल हिंदू रिवाज से शादी करेगा। जलंधर के नजदीक स्थित फगवाड़ा में विवाह कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें उनके परिवार व दोस्त शरीक होंगे। इसके बाद कपिल शर्मा के होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन रखा जाएगा।