करीना गर्भावस्था पर लिख रहीं किताब, नए साल में होगी प्रकाशित  

मुंबई. ऑनलाइन टीम : ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल…जहीं हां, यह कोई धार्मिक ग्रंथ नहीं, लेकिन महिलाओं के लिए किसी ग्रंथ से कम भी नहीं। यह दावा है अभिनेत्री करीना कपूर खान का। अपने बेटे तैमूर अली खान के चौथे जन्मदिन पर करीना ने यह घोषणा कर सबको चौंका दिया कि वह एक किताब लिख रही हैं, जिसमें  गर्भवती मांओ में सुबह की कमजोरी से लेकर खानपान और सेहत हर चीज के बारे में पढ़ने को मिलेगा। आप इसे जल्दी से जल्दी पढ़ें। इसे जगरनॉट प्रकाशन 2021 में पब्लिश करेंगे।’

40 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा, ‘इस किताब में मैं आपको बताऊंगी कि मैं अपने गर्भधारण में कैसे रही और आपको वह सारी जानकारी दूंगी जो आपको आपकी गर्भावस्था में खुश रखे। यह विषय मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं एक ऐसी किताब लिखने की उम्मीद करती हूं, जो अन्य महिलाओं की मदद और मार्गदर्शन करेगी। मेरा मानना है कि गर्भावस्था एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके दौरान हमें सक्रिय, स्वस्थ और खुश होना चाहिए।’

करीना ने कहा कि 2016 में अपने पहले बच्चे का नाम तैमूर रखा था। नाम सार्वजनिक होने के साथ ही सोशल मीडिया में लोगों ने नाम और उसके मूल पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया था। इसके बाद मैं बहुत ज्यादा डर गई थी। एक प्रसिद्ध व्यक्ति अस्पताल में मुझसे  और बच्चे से मिलने आया और नाम के बारे में सवाल करने लगा। फिर कहा- तुम अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रख रही हो? मुझे बच्चे को जन्म दिए हुए अभी आठ घंटे भी नहीं हुए थे। यह सवाल सुनकर भावुक हो गई। सीधे बोल नहीं सकती थी, इसलिए अंदर ही अंदर घुटने लगी। फिर सोचा क्यों ने अपनी बातों को किताब के माध्यम से लोगों को सामने रखी जाए।