सोना खरीदने समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगा नुकसान  

पुणे : समाचार ऑनलाइन – अगर आप सोना खरीदने के बारे सोच रहे हैं तो सबसे पहले उस शहर में सोने का भाव पता करें। हर शहर में सोने के दाम अलग-अलग हो सकते हैं। इसके अलावा जरूरी है कि आपको शुद्ध सोना के बारे सही जानकारी हो। ज्यादातर लोग इसे अपनी सेविंग के तौर पर खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस सोना खरीदने जा रहे हैं तो ये बात जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि, सोने के पीछे छुपा है टैक्स के एक नियम , शुद्ध सोना, सोने की कीमत, हॉलमार्क आदि कई ऐसी चीज़ है जिससे ध्यान रखने की जरुरत है।

1. सबसे पहले उस शहर में सोने का भाव पता करें। हर शहर में सोने के दाम अलग-अलग हो सकते हैं।

2. कैरेट जांच लें – सोने की शुद्धता मापने का सबसे अहम पैमाना कैरेट होता है। कैरेट जितना ज्यादा होगा सोना उतना ही खरा होगा। ज्यादा कैरेट मतलब ज्यादा दाम। इसी तरह से कैरेट जितना कम होगा, सोना उतना ही सस्ता होगा। कई बार ज्वेलर्स सोने के गहने खरीदते वक्त ग्राहकों से 24 कैरेट के भाव वसूलते हैं। ध्यान रखें कि सोने की कोई भी ज्वेलरी 24 कैरेट में नहीं बन सकती है क्योंकि 24 कैरेट सोना काफी ठोस धातु के रूप में होता है इसलिए बिना पिघलाएं इससे गहने बनाना बहुत ही मुश्किल है। आमतौर पर गोल्ड ज्वेलरी 22 कैरेट की बनती है। इस गुणवत्ता वाले सोना की ज्वेलरी में 91.66 फीसदी सोना होता है। कई बार सोने की ज्वेलरी को मजबूत बनाने के लिए इसमें जिंक, कॉपर, और चांदी को मिलाया जाता है।

3. ज्वैलरी ही खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें – ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखिए कि हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही लें। दोबारा बेचते समय बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का सही दाम का मिलना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वैलरी ही खरीदें। सामान्तय: ज्वैलर 22 कैरेट यानी 91.6 फीसदी शुद्धता वाली गोल्ड ज्वैलरी की बिक्री करता है। 22 कैरेट वाली ज्वैलरी पर 915 हॉलमार्क का चिह्न अंकित रहता है। 18 कैरेट की ज्वैलरी का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।

4. नगीना जड़ित ज्वेलरी से बचें – जब आप ज्वेलरी खरीदने जा रहे हों तो नगीने (स्टोन) लगी हुई ज्वेलरी से बचें। कई ज्वेलर्स गहने तौलते वक्त नगीने के वजन को भी इसमें शामिल कर लेते हैं और पूरे आइटम का भाव सोने के भाव के आधार पर तय करते है।

5. मेकिंग चार्ज में मोलभाव करें – हर ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज अलग-अलग होता। इसकी सबसे खास वजह है कि हर गहनों की बनावट और कटिंग और फिनिशिंग अलग-अलग होती है। अगर यह मानव निर्मित या मशीन निर्मित। मशीन निर्मित ज्वेलरी मानव निर्मित ज्वेलरी से सस्ती पड़ती है। मेकिंग चार्ज दो तरह से तय होते हैं या तो सोने की कीमत पर प्रतिशत या प्रति ग्राम सोने पर फ्लैट मेकिंग चार्ज। कई ज्वेलर्स ग्राहकों के मोलभाव करने पर मेकिंग चार्ज कम कर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका कोई खास मानक अभी तक इंडस्ट्री में तय नहीं किया गया है।

6. गहने खरीदें तो बिल जरूर लें – अगर आप सोने या चांदी की ज्वैलरी (Gold Jewellery) खरीद रहे हैं तो ज्वैलर से उसका पक्का बिल जरूर मांगे। इस बिल में आपकी सोने की शुद्धता और रेट आदि की जानकारी दी रहती है। अगर आपके पास बिल है तो सोना-चांदी वापस बेचते समय मोलभाव कर सकते हैं। अगर बिल नहीं रहता है तो ज्वैलर आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीद सकता है, यानी आपको नुकसान हो सकता है।

7. लगता है टैक्स – डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ने के बाद से लोगों ने कैश में सोना खरीदना कम किया है। डिजिटल माध्यम से भी सोना खरीदा जा सकता है। मतलब यह कि सोने की पेमेंट आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग से कर सकते हैं लेकिन, जीएसटी लागू होने के बाद सोना खरीदने पर ग्राहक को 3 फीसदी टैक्स चुकाना पड़ता है। यह टैक्स मेकिंग चार्ज पर भी लगता है। सोना खरीदने के बाद इसे बेचने पर भी टैक्स लगता है। हालांकि, वह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सोना कितने समय के लिए अपना पास रखा है। अगर आप जूलरी खरीदने के 36 महीने यानी 3 साल के अंदर बेच देते हैं तो आपके मुनाफे पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस टैक्स चुकाना पड़ेगा। अगर सोना खरीदकर आपने उसे तीन साल से ज्यादा अवधि के लिए अपने पास रखा तो आपको इससे हुए फायदे पर लॉन्ग कैपिटल गेंस टैक्स चुकाना होगा।

8.  ऐसे तय कर सकते हैं अपने सोने की कीमत –  1 कैरेट गोल्ड का मतलब होता है 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। (22/24)x100= 91.66 यानी आपके आभूषण में इस्तेमाल सोने की शुद्धता 91.66 फीसदी। 24 कैरेट सोने का रेट टीवी पर 40000 है और बाजार में इसे खरीदने जाते हैं तो 22 कैरेट सोने का दाम (40000/24)x22=36,666.66 रुपए होगा।

जबकि ज्वैलर आपको 22 कैरेट सोना 40000 में ही देगा। यानी आप 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोने के दाम पर खरीद रहे हैं। ऐसे ही 18 कैरेट गोल्ड की कीमत भी तय होगी। (40000/24)x18=30,000 जबकि ये ही सोना ऑफर के साथ देकर ज्वैलर आपको छलते हैं।