Kirit Somaiya | किरीट सोमैया के खिलाफ नागपुर कोर्ट में याचिका दायर 

नागपुर (Nagpur News) : राज्य के मंत्रियों के घोटाले का खुलासा करने वाले भाजपा (BJP) के फायरब्रांड नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) के खिलाफ कांग्रेस (Congress) ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है।  महाविकास आघाडी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) के  मंत्रियों  व नेताओं के खिलाफ हर दिन आरोप लगाकर बदनाम करने वाले भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) के खिलाफ आख़िरकार कांग्रेस ने सख्त कदम उठाया है।  महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) के प्रवक्ता अतुल लोंढे (Atul Londhe) ने सोमैया के खिलाफ नागपुर कोर्ट (Nagpur Court) में सिविल व क्रिमिनल याचिका दायर की है।

अतुल लोंढे (Atul Londhe) ने आज खुद इसकी जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि राज्य में जब से  शिवसेना, कांग्रेस व राष्ट्रवादी के महाविकास आघाडी सरकार का गठन हुआ है  किरीट सोमैया(Kirit Somaiya)  रोज सरकार के मंत्रियों के खिलाफ आरोप लगा रहे है।  ठाकरे परिवार के खिलाफ भी कुछ दिन पहले उन्होंने आरोप लगाया था।  शक्कर कारखाना के घोटाले (Sugar factory scam) को लेकर वे हर दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है।
सोमैया आरोप लगा रहे है कि यह वसूली करने वाली सरकार है।  वसूली के पैसे में 40% शिवसेना, 40% राष्ट्रवादी और 20% कांग्रेस को मिलता है।  सोमैया ने कुछ दिन पहले एक न्यूज़ चैनल में बात करते हुए यह आरोप लगाया था।  यह आरोप पूरी तरह से गलत है।  इससे कांग्रेस पार्टी और महाविकास आघाडी की बदनामी हुई है।  सोमैया बिना तथ्य, बेमतलब का आरोप लगा रहे है।  इसलिए उनके खिलाफ कोर्ट में शिकायत की है।
लगातार झूठे आरोप लगाकर महाविकास आघाडी (Mahavikas Aghadi) के नेताओं को बदनाम करने का काम सोमैया कर रहे है।  खुद को जांच अधिकारी और जज समझकर लगातार बोल रहे है।  इसलिए हमने उनके खिलाफ कोर्ट (Court) जाने का निर्णय लिया है।

 

Mumbai Cruise Drugs Case | किरण गोसावी ने फिरौती वसूलने के लिए बनाया था बड़ा प्लान, मुंबई पुलिस SIT की जांच में हुआ खुलासा