Kolhapur | पत्नी की जिद पूरी करने में नाकाम रहा गरीब पति ; विवाहिता ने उठाया भयानक कदम, कोल्हापुर की दर्दनाक घटना 

पोर्ले तर्फ ठाणे : कोल्हापुर (Kolhapur) जिले के पन्हाला तालुका के पोर्ले तर्फ ठाणे में एक दर्दनाक हिलाकर रख देने वाली घटना हुई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को टच स्क्रीन मोबाइल खरीदकर नहीं दिया तो संबंधित 19 वर्षीय विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर अपना जीवन खत्म (Suicide) कर लिया है. इस घटना को लेकर पन्हाला पुलिस स्टेशन (Panhala Police Station) में केस दर्ज किया गया है। पन्हाला पुलिस (Panhala Police) इस घटना की जांच (Kolhapur) कर रही है।

 

मृतक 19 वर्षीय विवाहिता का नाम प्रियांका लोकरे (Priyanka Lokare) है।  इस मामले में उसके पति वैभव लोकरे (Vaibhav Lokare) ने पन्हाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। प्रियांका ने सोमवार की दोपहर घर में  किसी के नहीं होने पर छत पर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या  (Suicide) कर ली।  इस घटना की जानकारी मिलने पर परिसर में खलबली मच गई।  केवल टच स्क्रीन मोबाइल नहीं देने की वजह से आत्महत्या की घटना से लोग सहम गए है।

शिकायतकर्ता वैभव  की एक वर्ष पहले शाहूवाड़ी तालुका के डोनोली में रहने वाली प्रियांका से शादी हुई थी।  वैभव ईट भट्टे पर  काम करता है।  उसकी स्थिति गरीबों वाली है।  शादी के कुछ दिन आनंद से बीतने के बाद पत्नी प्रियांका उसे घुमाने ले जाने और टच स्क्रीन मोबाइल (touch screen mobile) दिलाने की जिद कर रही थी।

लेकिन स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वैभव पत्नी की जिद को पूरा नहीं कर सकता था।  इसी बीच सोमवार की दोपहर  प्रियांका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  इस घटना से गांव में खलबली मच गई है।  पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान लेकर मामले की जांच कर दी  है।

 

 

Crime News | …… इसलिए निर्दयी बनी सगी बहन ; प्रेमी की मदद से चीड़ डाला गला, कराड़ हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा