कुवैत ने विदेशियों को प्रतिबंधित किया, अगले आदेश तक एंट्री बंद 

कुवैत. ऑनलाइन टीम : कुवैत ने दो सप्ताह के लिए अपने यहां दूसरे देशों के निवासियों के आने पर रोक लगा दी है। हालांकि सऊदी सरकार ने कहा कि यह प्रतिबंध अल्पकालिक है और बुधवार रात 9 बजे से यह यात्रा प्रतिबंध लागू होगा। प्रतिबंधित देशों में पड़ोसी मिश्र, यूएई, लेबनान, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड, इटली, अमेरिका आदि शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ध्यान रहे एक ऐसे ही कदम के तहत सऊदी अरब की सरकार ने भी अन्य देशों से लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया। सऊदी अरब ने भी कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए यह प्रतिबंध लगाया है। हालांकि इस यात्रा प्रतिबंध में राजनयिकों, सऊदी नागरिकों, डॉक्टरों और उनके परिवार को छूट दी गई है। सऊदी अरब के प्रतिबंध से कई भारतीय प्रभावित होंगे। अब कुवैत के भी फैसले से भारतीयों को परेशानी हो सकती है। सऊदी अरब ने तो भारत-पाकिस्तान समेत 20 देशों को बड़ा झटका दिया है, तो कुवैत में करीब 9 लाख 60 हजार भारतीय पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है।

दो सप्ताह का प्रतिबंध 7 फरवरी से शुरू होगा। इसके अलावा, सरकार ने सभी व्यावसायिक गतिविधियों को रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक निलंबित करने का फैसला लिया है। दवाई कंपनियों और किराने की दुकानों को छोड़कर यह समय अवधि लागू है। प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स क्लब, जिम, सैलून और स्पा सेंटर में सभी गतिविधियों को भी फिलहाल रोक दिया जाएगा। राष्ट्रीय दिवस सहित सभी उत्सव गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाएगा। कुवैत में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 167,410 हो गई है, जबकि इस महामारी से यहां 961 लोगों की मौत हुई है।