लालू यादव से अस्पताल में मिलने पहुंचे शत्रुध्न सिन्हा, तेजस्वी यादव को बताया बिहार का भविष्य 

नई दिल्ली, 22 दिसंबर :  भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुध्न सिन्हा ने रांची में राजद मुखिया लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की। उन्हें प्रदेश का भविष्य बता दिया। स्थानीय रिम्स में भर्ती बिहार के पूर्व मख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का हाल चाल जानने आए शत्रुध्न सिन्हाने मीडिया से बातचीत में कहा, “तेजस्वी बहुत अच्छा और तेज लड़का है। मेरा मानना है कि वह बिहार का भविष्य है और राज्य में भविष्य का चेहरा भी वही है। ” एक अन्य सवाल के उत्तर में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते है और वह दोनों एक-दूसरे के सुख्-दुख के साथी रहे है। यह पूछे जाने पर कि क्या लालू यादव से मुलाकात के दौरान राजनितिक बातचीत भी हुई तो शत्रुध्न सिन्हा ने कहा कि ज्यादातर घरेलु और पारिवारिक बातें ही हुई और वैसे भी अभी खरमास चल रहा है जिसमे कोई राजनितिक बातचीत नहीं हो सकती है। लालू से मुलाकात के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय शत्रुध्न सिन्हा के साथ थे। 

बीजेपी सांसद शत्रुध्न सिन्हा बागी तेवरों के लिए जाने जाते है। पांच राज्यों के विधानसभा चनाव नतीजों (Election Results 2018) पर भी  शत्रुध्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “मैंने तो पहले ही चेतावनी दी थी कि सत्य की जीत होगी। इसी के योग्य थे और अंत में सत्य की ही जीत हुई। मैं अपने सभी लोगों को बहुप्रतिक्षित जीत की बधाई देता हूं। ” शत्रुध्न सिन्हा ने आगे लिखा,”जो चुनाव हार गए, उनके अहंकार, खराब प्रदर्शन और अति महत्वकांक्षा के लिए उनका शुक्रिया। ऐसे लोगों के प्रति मेरी दिल से संवेदना भी है। आशा करता हुं कि उन्हें जल्द से जल्द सद्बुद्धि मिलेगी। लोकतंत्र जय हिंद। “