महाराष्ट्र की मदद के लिए लता दीदी आईं आगे, मुख्यमंत्री सहायता निधि में 7 लाख रुपये की मदद

मुंबई : कोरोना वायरस की वजह से देश घोर संकट का सामना कर रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना से लोगों का हाल बुरा है। कोरोना की दूसरी लहर में मरीजो की संख्या तेजी से बढनेके कारण स्वास्थ्य यंत्रणा कमजोर पड़ती नजर आ रही है। बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और इंजेक्शन जैसी प्राथमिक सुविधाओ के लिए मरीज़ों के परिजन को दर दर भटकना पड़ रहा है। ऐसे संकट के समय में कई सेलिब्रिटी मदद को आगे आ रहे हैं। अब स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर ने भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहायता प्रदान किया है।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए निर्माण किए गए मुख्यमंत्री सहायता निधी के लिए लता मंगेशकर ने 7 लाख रुपये दिए हैं। लता दीदी द्वारा मदद प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने अन्य लोगो से भी मदद की अपील की है।

सामाजिक दायित्व की भावना से लता दीदी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में निधि प्रदान किया है। उद्योग, व्यापार, कला, खेल जगत के दिग्गजों के साथ राज्य के सर्वसामान्य लोगो ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस राहत कोष में मदद प्रदान किया है।

राज्य की तरह ही देश में भी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आर्थिक बल मिले इसके लिए पीएम केयर फंड की स्थापना की गई है। कई सेलिब्रेटी इस फंड में मदद दे रहे हैं।