पुणे में दर्शन के लिए लाया जाएगा अटलजी की अस्थियों का कलश

पुणे। समाचार ऑनलाइन 
भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री, कविमन के साहित्यिक, अजातशत्रू राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का कलश गुरुवार को पुणे लाया जा रहा है। सुबह साढ़े 10 बजे शिवाजीनगर स्थित जंगली महाराज रोड पर होटल सम्मान और भाजपा के मध्यवर्ती कार्यालय में यह कलश दर्शन के लिए रखा जाएगा। विधिवत पूजा के बाद तीर्थक्षेत्र आलंदी स्थित इंद्रायणी नदी घाट में अटलजी की अस्थियों कक विसर्जन किया जायेगा।
16 अगस्त को लंबी बीमारी के चलते अटलजी का देहांत हो गया। 93 वर्षीय नेता ने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनकी अस्थियों का कलश पुणे में 23 अगस्त को लाया जा रहा है। यह कलश मुंबई से पुणे पालकमंत्री गिरीश बापट लाएंगे।जंगली महाराज रोड पर होटल सम्मान और भाजपा के मध्यवर्ती कार्यालय में इस कलश को दर्शन के लिए रखा जाएगा। पुणे भाजपा के अध्यक्ष योगेश गोगावले ने बताया कि, पुणे में अस्थि कलश लाने के बाद उसकी विधिवत पूजा के बाद तीर्थक्षेत्र आलंदी स्थित इंद्रायणी नदी घाट में अटलजी की अस्थियों कक विसर्जन किया जायेगा।
[amazon_link asins=’B01HQ4O20G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2dcf275c-a5e3-11e8-9a4d-837ab6cb4931′]
महाराष्ट्र की 13 नदियों में अस्थि विसर्जन
अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को मुंबई के नरिमन पॉइंट स्थित एनसीपीए सभागृह
में शाम छह बजे शोकसभा आयोजित की गई है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे नई दिल्ली से अटलजी की अस्थियों कक कलश मुंबई लाएंगे। इन अस्थियों को महाराष्ट्र की विविध 13 नदियों में विसर्जन किया जाएगा, ऐसा राज्य के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया। अटलजी की अस्थियां मुंबई, पंढरपूर, पुणे, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर, अमरावती, नांदेड, मालेगांव, कराड, कर्जत, महाड व सांगली की नदियों में विसर्जित की जाएगी। मुंबई की सभा मे अस्थियों का कलश हस्तांतरित किया जायेगा। विसर्जन के लिए जाते वक्त जगह- जगह पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, यह भी मुनगंटीवार ने बताया।