MAHA TET 2021 Exam | महाराष्ट्र TET 2021 परीक्षा अब  21 नवंबर को होगी

पुणे (Pune News) : MAHA TET 2021 Exam | महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (Maharashtra Teacher Eligibility Test 2021) की तारीख को एक बार फिर से बदल दिया गया है। इसके अनुसार, यह परीक्षा (MAHA TET 2021 Exam) 30 अक्टूबर के बदले 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी। देगलूर-बिलोली विधानसभा उपचुनाव  (Deglur-Biloli assembly by-election) की वजह से परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।

 

महाराष्ट्र टीईटी 2021 (Maharashtra TET 2021) की संशोधित टाइम टेबल के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक साइट mahatet.in पर जारी कर दी गई है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। काउंसिल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, टीईटी पेपर फर्स्ट (TET Paper First) की परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर 2021 को सुबह 10: 30 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। वहीं टीईटी पेपर सेकेंड (TET Paper Second) का आयोजन 21 नवंबर, 2021 को दोपहर 2 से 4: 30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

 

महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड- 26 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्राप्त कर सकते हैं।

 

महाराष्ट्र टीईटी 2021 परीक्षा का आयोजन पहले 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित होने वाला था। लेकिन इसके बाद परीक्षा की तारीख को 31 अक्टूबर किया गया,  लेकिन स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की परीक्षा के कारण इसे 30 अक्टूबर को कर दिया गया अब इसे बदल कर 21 नवंबर रखा गया है।

 

Pune News | क्रांनीच सोलर और रोटरी क्लब ऑफ पुणे यूनिवर्सिटी के रक्तदान शिविर में 41 लोगों ने किया रक्तदान

Latur | बेटे की शाही शादी के खर्च से बचते हुए 22 जोड़ियों का बसाया संसार ; लातूर में  सम्पन्न हुआ अनूठा विवाह समारोह