Mahant Narendra Giri | आखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदेहास्पद मौत, फांसी लगी अवस्था में मिला शव

प्रयागराज : पुणे सामाचर ऑनलाइन – आखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी (Mahant Narendra Giri) की संदेहास्पद मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खंभे पर लटकी अवस्था में उनका शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुरे परिसर को सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Mahant Narendra Giri)

मिली जानकारी के अनुसार महंत नरेंद्र गिरी की मठ में मौत हुई है। मठ के लोगों को उनका कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोले जाने पर नरेंद्र गिरी का शव खंभे से लटका मिला। उनके निधन की खबर से अयोध्या में शोक पसर गई है। सपा नेता अखिलेश यादव ने नरेंद्र गिरी की मौत पर शोक जताया है। घटना की खबर फैलने पर घटनास्थल पर भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

महंत नरेड़ी गिरी काफी समय से तनाव में थे
जानकारी मिल रही है कि महंत नरेंद्र गिरी काफी समय से तनाव में थे। नरेंद्र गिरी का काफी समय से अपने शिष्य आनंद गिरी के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने आनंद गिरी को मठ से बाहर निकाल दिया था। आनंद गिरी दवारा माफ़ी मांगे जाने के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन किसी वजह से उनके बीच विवाद चल रहा था।

Crime News | फेसबुक पर चैटिंग में व्यस्त रहती थी पत्नी; पति को चरित्र पर संदेह हुआ और फिर…….

Pimpri Crime | झगड़ा सुलझाने से नाराजगी में एक की हत्या

Raj Kundra Case | शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की जमानत मंजूर ; 19 जुलाई को हुई थी गिरफ़्तारी