Maharashtra | सरकार के 29 विभागों में 2 लाख पद रिक्त ; नौकरी भर्ती कब होगी ? 

नांदेड़, 14 सितंबर : Maharashtra | सरकार के 29 प्रमुख विभागों में सरलसेवा व प्रमोशन मिलकर करीब 2 लाख 193 पद रिक्त होने की जानकारी सामने आई है।  इनमे से 46 हज़ार 962 रिक्त पद जिला परिषदों (Maharashtra) में है।

सुचना के अधिकार कार्यकर्ता विशाल पांडुरंग ठाकरे ने राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग से रिक्त पदों को लेकर जानकारी मांगी थी।  पिछले 15 वर्षों में कितने रिक्त पदों को भरा गया ? फ़िलहाल कितने रिक्त पद है ? जैसे सवाल पूछे थे।  इसकी रिपोर्ट 6 सितंबर को विशाल ठाकरे को प्राप्त हुई।  इससे रिक्त पदों की सच्चाई सामने आई है।  सरकार ने केवल 29 विभागों की जानकारी दी है।  नगर पंचायत, नगर परिषद्, मनपा, बोर्ड, महामंडल, उधोग व अन्य विभागों की जानकारी नहीं दी गई है।  रिक्त पदों को लेकर नागरिकों को मिलने वाली सरकारी सेवा प्रभावित हो रही है।  तहसील कार्यालय में फ़िलहाल इनकम  सर्टिफिकेट के लिए विधार्थियों व अभिभावकों को करीब दो सप्ताह इंतजार करना पड़ रहा है।
ओउटसोर्सिंग, कॉन्ट्रैक्ट पर जोर 
राज्य में बेरोजगारी काफी बढ़ गई है।  युवाओं को नौकरी का इंतजार है।  लेकिन सरकार नई नौकरी की बजाय आउटसोर्सिंग, कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम से काम कराने पर जोर दे रही है।
एमपीएससी की सुस्ती 
सरल सेवा भर्ती को लेकर भी राज्य लोकसेवा आयोग में सुस्ती देखने को मिल रही है।  कॉल लेटर, ट्रेनिंग में काफी समय लग जाता है।  2018 में फौजदार पद के लिए आयोग ने वैकेंसी निकाली थी।  2019 में चयन हुआ।  लेकिन डेढ़ दो वर्ष के बाद 2021 में उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया।
जिला परिषद् की स्थिति 
रिक्त पद 46,962, सरल सेवा रिक्त पद 42,971, प्रमोशन रिक्त पद 3,992

 

Maharashtra | महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त; गृह मंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा 

 मुंबई के साकीनाका बलात्कार (Sakinaka Rape) और हत्या की घटना से महाराष्ट्र (Maharashtra) सहम गया है।  राज्य में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार (Atrocity) पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाने  की शुरुआत की है।