Maharashtra | सोलापुर के चादर का फैशनेबल शर्ट अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास पर झलका!

सोलापुर, 11 सितंबर : Maharashtra | सोलापुर के पारंपरिक जेकार्ड चादर का दुनिया भर में नाम है।  सोलापुर के चादर (Solapuri Chaddar) की खासियत यह है कि इसके आकर्षक डिजाइन, प्योर कॉटन (Pure Cotton), टिकाऊ होता है।  लेकिन इस चादर का अन्य राज्य में डुप्लीकेट बिकने (Maharashtra) से सोलापुर चादर के बिज़नेस पर इसका असर हुआ है।  सोलापुर चादर को समेटकर रखना आसान है।  लेकिन इसके आकर्षक फैशनेबल शर्ट भी सिलाया जा सकता है।  लेकिन चादर से फैशनेबल शर्ट (trendy shirt) सिलाया जा सकता है और यह अपनी तरफ सबका ध्यान खींच सकता है।  यह साबित  किया है अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनास (pop star nick jonas) ने।  हां वही अपनी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) के पति निक जोनास।

निक जोनास ने सेंट लुईस में हुए एक कार्यक्रम में सोलापुरी जेकार्ड चादर की शर्ट पहनकर शामिल हुए थे और उन्होंने इस कपडे को नै पहचान दी।  यह कहते हुए ,उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है।  यह चादर सोलापुर के चाटला टेक्सटाइल इंडस्ट्री में तैयार हुआ है।  निक के इस शर्ट के बाह पर चाटला आर ट्रेडमार्क लिखा है।  खास कर इस इंडस्ट्री के मालिक गोवर्धन चाटला को अपनी फैक्टरी में तैयार चादर से तैयार शर्ट और उसे निक जोनास के पहनने पर आश्चर्य हुआ है।  लेकिन उन्होंने इस संतोष व्यक्त किया है।

पुराने से सोने का विकल्प 
निक जोनास के इस शर्ट के डिजाइन को लेकर गोवर्धन ने कहा कि यह डिजाइन हमारे दादा के समय से चला आ रहा है।  इतनी पुरानी डिजाइन आज भी आकर्षक लगती है और उससे शर्ट बनवाया जाता है।  यह देखकर मुझे आश्चर्य लगता है।  हमारा उत्पादन देशभर में पहुंच गया है।  हमारे कई डीलर्स है। ,लेकिन यह चादर किस डीलर के जरिये निक तक पहुंचा, इसकी जानकारी मुझे नहीं हैं। हमारे फैक्ट्री में देशभर से फैशन डिजाइनिंग करने वाले विधार्थी क्लस्टर विजिट के लिए आते है।  ऐसा लगता है कि उनके जरिये यह डिजाइन अमेरिका तक पहुंचा हो।  – गोवर्धन चाटला, चाटला टेक्सटाइल इंडस्ट्री 

 

Crime News | मुंबई के विरार में बिल्डर निशांत कदम हत्या मामला ; पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया