Maharashtra | महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त; गृह मंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा 

मुंबई, 14 सितंबर : Maharashtra | मुंबई के साकीनाका बलात्कार (Sakinaka Rape) और हत्या की घटना से महाराष्ट्र (Maharashtra) सहम गया है।  राज्य में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार (Atrocity) पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाने  की शुरुआत की है।  आगामी नागपुर अधिवेशन (Nagpur session) में शक्ति कानून (power law) लाया जाएगा। यह जानकारी राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) ने दी है।

राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बैठक की है. इस बैठक के बाद गृह मंत्री ने मीडिया से बात की।  उन्होंने कहा कि साकीनाका में घटी घटना दर्दनाक है।  इस मामले की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाई जाएगी।  महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को कम करने के लिए आगामी नागपुर अधिवेशन में शक्ति कानून लाया जायेगा।
गृह मंत्री  ने राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।  उन्होंने कहा कि राज्य पूरी क्षमता से काम कर रही है।  महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर तुरंत ध्यान देते हुए कार्रवाई करने निर्देश दिए गए है।
मुंबई में महिला के साथ हुई घटना को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले को सख्त निर्देश दिए गए है।
हाल ही में साकीनाका पुलिस स्टेशन की सीमा में रात के वक़्त अक़्ली महिला के साथ घटना घटी थी।  यह सुरक्षा की दृष्टि से बेहद चिंताजनक है।  इस घटना के बाद महिला की सुरक्षा का सवाल एक बार फिर सामने आए गया है। इस तरह की घटना दुबारा न हो इसलिए मुंबई पुलिस उपाय करे।  इस तरह का आदेश मुंबई पुलिस कमिश्नर को दिया गया है।

 

MPSC | राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 4, 5 और 6 दिसंबर को होगी 

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 दिनांक 4, 5 और 6 दिसंबर को मुंबई, पुणे, नाशिक, औरंगाबाद, अमरावती व नागपुर के जिला केंद्रों पर होगी।  साथ ही अधिक जानकारी के लिए आयोग (MPSC) की वेबसाइट (website) पर अधिसूचना जारी की गई है।