Maharashtra | कोरोना नियमों का उल्लंघन करना पड़ा महंगा; नवी मुंबई के तीन बार पर कार्रवाई, लगाया 50 हज़ार का दंड 

नवी मुंबई (Navi Mumbai News) : राज्य (Maharashtra) में कोरोना वायरस में कुछ हद तक कमी आई है।  लेकिन संभावित तीसरी लहर का खतरा बरक़रार है।  फिर से कोरोना का प्रकोप नहीं बढे इसलिए राज्य सरकार (State Government) के साथ पुलिस (Police) ने  नियमावली लागू की है।  लेकिन कई जगहों पर कोरोना नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।  कोरोना नियमों का उल्लंघन (Corona Rule Violation) करने वाले बार पर कार्रवाई की गई है।  नवी मुंबई (Navi Mumbai) के बार (Bar) पर यह कार्रवाई (Maharashtra) की गई है।

 

नवी मुंबई मनपा (Navi Mumbai Municipal Corporation) ने कोविड-19 के गाइडलाइन्स (Covid-19 Guidelines) का उल्लंघन करने के मामले में तीन बार पर कार्रवाई कर प्रत्येक से 50 हज़ार रुपए का दंड वसूला  है।  नवी मुंबई मनपा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

नवी मुंबई मनपा के प्रवक्ता महेंद्र कोंडे (Mahendra Konde) ने कहा है कि गुरुवार को मनपा की  दक्षता टीम  को  तीनों बार (Bar) और रेस्टोरेंट (Restaurant) के तय समय के बाद भी खुली रखने की जानकारी मिली थी।  इसके बाद यह कार्रवाई की गई।  कोंडे ने बताया कि जीन बारों पर कार्रवाई की गई उनमें  दो बार सीबीडी बेलापुर (CBD Belapur) में है जबकि एक बार कोपरखैरणे (Koparkhairane) में है।

नवी मुंबई मनपा के आयुक्त अभिजीत बांगर (Abhijit Bangar) ने चेतावनी दी है कि इसके बाद भी इन बार मालिकों ने गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया तो बार को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया जाएगा और तीसरी बार नियम का उल्लंघन करने पर कोरोना लॉकडाउन तक बार को बंद कर दिया जाएगा।

सप्ताह की शुरुआत में पनवेल में बार पर कार्रवाई

21 सितंबर को तलोजा के चंद्रविलास बार और पनवेल के टोपाज बार पर कार्रवाई की गई थी।  इस कार्रवाई में 71 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।  इन  बार मालिकों को नोटिस भी भेजा गया है।  कोरोना नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए चल रहे बार  पर तलोजा और पनवेल में पुलिस ने करवाई की थी।

 

 

School Reopen | 4 अक्टूबर से स्कूल शुरू, अभिभावक पर बड़ी जिम्मेदारी; शिक्षा मंत्री ने दी गाइडलाइंस की जानकारी

Weather Forecast | राज्य में अगले 4 दिनों में भारी बारिश की संभावना : मौसम विभाग की चेतावनी