Maharashtra | बहन ने भाई पर लगाया रेप का आरोप; बाद में सामने आई चौंकानेवाली सच्चाई

मुंबई (Mumbai News) : एक बहन ने अपने सगे भाई पर रेप का झूठा आरोप (Maharashtra) लगाया है। अदालत (Court) ने दो साल की अवधि के बाद युवक को बरी कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि युवती ने कबूल (Maharashtra) किया कि उसने अपने प्रेमी के इशारे पर अपने भाई को गिरफ्तार (Arrest) कराने की साजिश रची थी।

 

दो साल पहले एक नाबालिग ने अपने भाई पर बार-बार रेप (Rape) करने का आरोप लगाया था। पुलिस (Police) ने युवक के आरोपों को संज्ञान में लेते हुए पोक्सो के तहत गिरफ्तार किया था। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। सुनवाई के दौरान लड़की ने अपने भाई पर झूठे आरोप लगाने की बात कबूल की। कबूलनामे के बाद युवक को कोर्ट (Court) ने बरी कर दिया है।

 

नाबालिग लड़की (Minor girl) का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लड़की का भाई समझ गया। वह इस प्रेम प्रसंग के खिलाफ था। कई बार भाई ने उससे कहा लेकिन लड़की उसकी बात नहीं सुन रही थी। वह अपने भाई के रोज-रोज के गुस्से से परेशान हो गई थी। आखिरकार, उसने अपने प्रेमी के कहने पर अपने भाई के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई।

 

आरोप 2017 में लगाया गया था

 

नाबालिग ने पहले अदालत में बताया था कि उसके साथ 2017 में पहली बार बलात्कार (Rape) किया गया था। उस वक्त युवती की मां नाइट शिफ्ट में थी और उसके पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। उसके बाद 2018 में फिर से युवती के साथ रेप हुआ, इस बार इस बारे में अपने माता-पिता को जानकारी दी थी, ऐसा इस लड़की ने पुलिस और कोर्ट को बताया था। पुलिस (Police) ने बाद में पोक्सो (pocso) के तहत कार्रवाई करते हुए लड़की के भाई को गिरफ्तार कर लिया।

 

लड़की के भाई को दो साल की जेल हुई थी। लड़की ने अंततः अदालत में स्वीकार किया कि आरोप झूठा था। उसने अदालत को यह भी बताया कि उसका भाई उसे बचा रहा था। उसके बाद, अदालत ने फैसला सुनाया कि मामला झूठा था और युवक को बरी कर दिया।

 

 

Solapur | 2016 में गडकरी के हाथों भूमिपूजन होने के बाद भी अभी तक नक़्शे पर ही दो फ्लाईओवर!

Maharashtra | गलत रवैये का अनुसरण करना आढलराव को पड़ा महंगा; विधायक दिलीप मोहिते की टिप्पणी