Maharashtra DCP / Addl SP / SP Transfers | ट्रांसफर किए गए 6 पुलिस अधिकारियों के नाम पदस्थापना; DCP नम्रता पाटिल, श्वेता खेडकर, तिरुपती काकडे शामिल

मुंबई : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Maharashtra DCP / Addl SP / SP Transfers | महाराष्ट्र पुलिस विभाग के पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त ग्रेड के अधिकारियों का सोमवार 7 नवंबर को ट्रांसफर और पदस्थापना का आदेश महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी किया गया था। इनमे 109 पुलिस उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर किया गया था। गृह मंत्रालय द्वारा किए गए ट्रांसफर में आंशिक रूप से बदलाव किया गया है। ट्रांसफर किए गए 6 पुलिस अधिकारियों को नए रूप से पदस्थापना दी गई है। इसका आदेश मंगलवार की देर रात जारी किया गया। (Maharashtra DCP / Addl SP / SP Transfers)

 

नए पदस्थापना पाए अधिकारियों के नाम, कहां से ट्रांसफर किए गए और संशोधित पदस्थापना

1. नम्रता जी. पाटिल (चव्हाण) (पुलिस अधीक्षक आर्थिक क्राइम ब्रांच , महाराष्ट्र राज्य मुंबई से समादेशक, रा.रा. पुलिस बल, गट क्र.2 पुणे

2. दीपक पी देवराज (समादेशक, रा.रा. पुलिस बल, गट क्र.2 पुणे से पुलिस अधीक्षक आर्थिक क्राइम ब्रांच, महाराष्ट्र राज्य मुंबई)

3. सुनील पी. लोखंडे (पुलिस उपायुक्त, नागपुर शहर से पुलिस अधीक्षक एंटी करप्शन ब्यूरो, ठाणे )

4. तिरुपती एल. काकडे (पुलिस अधीक्षक, फोर्स वन महाराष्ट्र राज्य, मुंबई से उपायुक्त, नवी मुंबई )

5. प्रकाश संपतराव गायकवाड (पुलिस उपायुक्त, सोलापुर शहर से पुलिस उपायुक्त, मीरा-भाईंदर- वसई-विरार )

6. श्वेता खेडकर (पदस्थापना की प्रतीक्षा से पुलिस उपायुक्त, नागपुर शहर)

साथ ही संदीप आर डोईफोडे का पुलिस अधीक्षक, फोर्स वन
महाराष्ट्र राज्य, मुंबई के पद से और धोंडोपंत एस. स्वामी का
पुलिस उपायुक्त जोन-8 बृहन्मुंबई पद से किया गया ट्रांसफर रद्द कर दिया गया है।
इसके अलावा प्रशांत एम मोहिते और योगेश चव्हाण का ट्रांसफर किया गया है।
उनकी पदस्थापना का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।

 

जबकि किशोर मोहनराव काले प्राचार्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र,
धुले का इस पद से ट्रांसफर कर अपर पुलिस अधीक्षक-धुले पद पर पदस्थापना दी गई है।

 

Web Title : – Maharashtra DCP / Addl SP / SP Transfers | New posting of 6 transferred police officers; Including DCP Namrata Patil, Shweta Khedkar, Tirupati Kakade

 

इसे भी पढ़ें

 

Siddhika Sharma | अभिनेत्री सिद्धिका शर्मा को मिल रही है ढेर सारि सरहाना फिल्म ओए मखना मैं अपने किरदार के लिए

Giorgia Andriani | ‘ब्लैक ब्यूटी’ बनी जॉर्जिया एंड्रियानी, दिखाई आँखों की मस्ती, खूबसूरत हसीना पर लट्टू फंस

Pune Crime | गाल पर सिगरेट दाग कर पत्नी की गला दबाकर हत्या का प्रयास ; पति सहित 5 लोगों पर केस दर्ज